फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deva Advance Booking Day 1: क्या 'देवा' से धमाल मचा पाएंगे शाहिद कपूर, एडवांस बुकिंग में अब तक हुई इतनी कमाई

Thu, 30 Jan 2025 01:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Jan 2025 01:22 PM IST
सार

Deva Movie Advance Booking Day 1: 'देवा' की एडवांस बीते दिन यानी 29 जनवरी से शुरू हुई थी। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के अब तक कितने टिकट बिके हैं और इनसे फिल्म की कितनी कमाई हुई है। 
 

विज्ञापन
Deva Movie Advance Booking Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Rosshan Andrrews
फिल्म देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवा' इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म में अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Deva-Shahid: 40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान ऐसा क्या हुआ? पूजा हेगड़े ने कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट
 
Deva Movie Advance Booking Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Rosshan Andrrews
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
एडवांस बुकिंग से अब हुई इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस के ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बुधवार तक 26,220 टिकटों की बिक्री कर ली है। बुकिंग 7,074 शो के लिए हुई है। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने कुल 64.05 लाख रुपये की कमाई की है, लेकिन अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 28 लाख रुपये तक पहुंच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं, देर रात तक इनमें बदलाव संभव है।
Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल

Deva Movie Advance Booking Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Rosshan Andrrews
31 जनवरी को रिलीज होगी देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
अच्छी ओपनिंग के लिए करनी होगी इतनी कमाई

इन आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 'देवा' अपने पहले दिन करीब चार से पांच पांच करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म का बजट लगभग 85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करने के लिए कम से कम लागत के 10 फीसदी के बराबर पहले दिन कमाई करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Movie Advance Booking Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Rosshan Andrrews
जानिए पूजा हेगड़े ने क्यों कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे भी हैं फिल्म में

फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं। वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली हैं। रोशन एंड्रयूज ने निर्देशन में बनी इस फिल्म में पावेल गुलाटी भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

विज्ञापन
Deva Movie Advance Booking Day 1 Shahid Kapoor Pooja Hegde Rosshan Andrrews
देवा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
स्काई फोर्स से मिलेगी टक्कर

इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। दरअसल, अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' पहले ही 24 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed