फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Gopal Varma: 'सिंडिकेट' को लेकर फैल रही अफवाहों का राम गोपाल वर्मा ने किया खंडन, पोस्ट में लिखी ये बात

Thu, 30 Jan 2025 12:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:44 PM IST
सार

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म 'सिंडिकेट' को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है। 
 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Clears the Air about Syndicate says speculations is Completely false
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rgvzoomin
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कुछ दिन पहले अपने आगामी प्रोजेक्ट 'सिंडिकेट' की घोषणा की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर कई अटकलें लगनी शुरू हो गईं। उनके फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर कई अफवाहें भी फैलने लगीं।

Bad Girl Controversy: विवाद में 'बैड गर्ल' का टीजर, अनुराग कश्यप पर क्यों लगे ब्राह्मणों 'बदनाम' करने के आरोप?
 
Ram Gopal Varma Clears the Air about Syndicate says speculations is Completely false
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया

लोगों के बीच ये चर्चा थी कि इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, तेलुगु सुपरस्टार वेंकटेश और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार फहद फासिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जैसे-जैसे ये बातें बढ़ने लगीं वैसे-वैसे फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में हलचल मच गई। इस सबके बीच राम गोपाल वर्मा ने खुद इस खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची को लिया गोद? शेयर कीं तस्वीरें, बोलीं- 'मेरा सपना पूरा हो गया'

Ram Gopal Varma Clears the Air about Syndicate says speculations is Completely false
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अटकलों को बताया गलत

राम गोपाल वर्मा ने इस बातों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि ये पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हां, यह सही है कि मैं 'सिंडिकेट' पर काम कर रहा हूं, लेकिन जो अफवाहें इस फिल्म के कास्ट और प्रोडक्शन हाउस के बारे में चल रही हैं वो पूरी तरह से झूठी हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Clears the Air about Syndicate says speculations is Completely false
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सिंडिकेट को लेकर लग रहे थे ये कयास

राम गोपाल वर्मा की इस सफाई से अब तय स्पष्ट हो गया है कि फिल्म की कास्ट और इसके निर्माताओं को लेकर अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।  बता दें कि पहले यह बात सामने आई थी कि फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स बनाएगी, लेकिन निर्देशक के ट्वीट के बाद यह भी बात अफवाह ही साबित हुई है।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Clears the Air about Syndicate says speculations is Completely false
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल आई थी रामू की 'व्यूहम'

उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम गोपाल वर्मा ने पिछले साल 'व्यूहम' नाम की फिल्म बनाई थी। उससे पहले उन्होंने साल 2022 में 'लड़की ड्रैगन गर्ल' और 'डेंजरस' नाम की फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
संबंधित वीडियो


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed