फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deva Box Office Collection Day 7: पहले हफ्ते में ही 'देवा' की हालत हुई खराब, जानें सातवें दिन का कारोबार

Thu, 06 Feb 2025 10:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Feb 2025 10:24 PM IST
सार

Deva Movie Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'देवा' की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले सप्ताह कितनी कमाई की।
 

विज्ञापन
Deva Movie Box Office Collection Day 7 Shahid Kapoor Pooja Hegde Film Total Earnings
फिल्म देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'देवा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के साथ आई थी, लेकिन पहले हफ्ते में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, लेकिन यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'देवा' का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इसके मुकाबले फिल्म की कमाई अब तक बहुत ही कम रही है।


Bianca Censori: ग्रैमी में बोल्ड ड्रेस से सनसनी मचाने वाली बियांका मुश्किलों में, क्या होगा इनपर कानूनी एक्शन?

Deva Movie Box Office Collection Day 7 Shahid Kapoor Pooja Hegde Film Total Earnings
देवा में शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन से ही सुस्त रफ्तार

फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। शाहिद कपूर इस फिल्म में पुलिस अफसर के रोल में नजर आए हैं। वहीं, पूजा हेगड़े ने एक पत्रकार का किरदार निभाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन से ही खास शुरुआत नहीं की थी। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन महज पांच करोड़ 50 लाख रुपये रहा। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म की कमाई में ज्यादा सुधार नहीं आया और इसने छह करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
Chandrika Tandon: पीएम मोदी से मिली तारीफ से बेहद खुश हैं चंद्रिका टंडन, बोलीं- सम्मानित महसूस कर रही हूं

Deva Movie Box Office Collection Day 7 Shahid Kapoor Pooja Hegde Film Total Earnings
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंडे टेस्ट में भी रही फेल

रविवार का दिन भी फिल्म के लिए कुछ खास नहीं रहा और इसने केवल  सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म 'मंडे टेस्ट' में पूरी तरह से फेल होते हुए महज दो करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। इसके बाद फिल्म की हालत और भी खराब हो गई और मंगलवार और बुधवार को भी इसकी कमाई में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पांचवें और छठे दिन फिल्म ने केवल दो करोड़ 40 लाख रुपये कमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Movie Box Office Collection Day 7 Shahid Kapoor Pooja Hegde Film Total Earnings
देवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सातवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म की हालत और भी खराब हो गई, जब फिल्म ने सिर्फ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 27.07 करोड़ रुपये तक पहुंची है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए इसका बजट तक पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
Deva Movie Box Office Collection Day 7 Shahid Kapoor Pooja Hegde Film Total Earnings
देवा में नजर आएंगे शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
अब इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही अर्जुन उस्तरा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी दिखेंगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed