फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deva-Shahid: 40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान ऐसा क्या हुआ? पूजा हेगड़े ने कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट

Thu, 30 Jan 2025 09:39 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 30 Jan 2025 09:39 AM IST
सार

Deva Shahid Kapoor-Pooja Hegde: शाहिद कपूर अपनी आगामी एक्शन फिल्म देवा के लिए कमर कस चुके हैं। फिल्म का प्रमोशन लगातार जारी है। इसी बीच अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बताया कि देवा स्टार शाहिद कपूर सबसे बेहतरीन थेरेपिस्ट हैं। उन्हें यह बात 40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान पता चली।

विज्ञापन
Deva Shahid Kapoor make the greatest therapist claims Pooja Hegde as she talks about their 40 minute car ride?
जानिए पूजा हेगड़े ने क्यों कहा 'देवा' हैं सबसे अच्छे थेरेपिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन फिल्म 'देवा' कल यानी 31 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसी बीच एक इवेंट के दौरान पूजा ने 'देवा' में उनके को-स्टार शाहिद कपूर के लिए कहा कि वह सबसे अच्छे थेरेपिस्ट हैं। उन्होंने यह बात 40 मिनट की ड्राइव के दौरान कही। आइए जानते हैं, आखिर ऐसा क्या हुआ उन चालीस मिनटों में....

 
Deva Shahid Kapoor make the greatest therapist claims Pooja Hegde as she talks about their 40 minute car ride?
40 मिनट की कार ड्राइव के दौरान पूजा ने कही शाहिद के लिए यह खास बात - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' की रिलीज से पहले इसका प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच कथित तौर पर एक इंटरव्यू के दौरान 40 मिनट की कार ड्राइव ली और और इस दौरान, दोनों सेलेब्स ने अपने पेशे, काम के अवसरों और बाकी चीजों के बारे में खुलकर बातचीत की। उनकी बातचीत इतनी दिलचस्प रही कि पूजा ने शाहिद को सबसे अच्छे थेरेपिस्ट का टैग दे दिया।
 
Deva Shahid Kapoor make the greatest therapist claims Pooja Hegde as she talks about their 40 minute car ride?
पूजा ने शाहिद को सबसे अच्छे थेरेपिस्ट का टैग दे दिया - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान पूजा हेगड़े ने कहा, "शाहिद सबसे बेहतरीन थेरेपिस्ट हैं," उन्होंने आगे कहा कि दोनों ने अपने जीवन, फिल्मों, अभिनेता के रूप में वे क्या करना चाहते हैं और अवसरों के बारे में खुलकर एक-दूसरे से दिल की बात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Shahid Kapoor make the greatest therapist claims Pooja Hegde as she talks about their 40 minute car ride?
31 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार देवा - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरन पूजा ने शाहिद को बताया कि अब से 'एक्टिंग वाली फिल्में' करना चाहती हैं। कथित तौर पर शाहिद कपूर ने कहा, "मैं बता रहा हूं, ये 40 मिनट इसने मुझे पकाया है 'एक्टिंग वाली फिल्म करनी है, एक्टिंग वाली फिल्म करनी है'। तो दे दो यार इसको।''

यह भी पढ़ें:
Anup Soni: राज बब्बर के दामाद हैं अनूप सोनी, टीवी से खूब नाम कमाया, फिल्मों में नहीं चला जादू
विज्ञापन
Deva Shahid Kapoor make the greatest therapist claims Pooja Hegde as she talks about their 40 minute car ride?
देवा का निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है - फोटो : सोशल मीडिया
'देवा', निर्देशक रोशन एंड्रयूज की पहली हिंदी फिल्म है। जी स्टूडियो, रॉय कपूर फिल्म्स और मालविका खत्री द्वारा समर्थित इस एक्शन थ्रिलर में शाहिद और पूजा के अलावा पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा, गिरीश कुलकर्णी, कुबरा सैत और अदिति संध्या शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी, 2025 को पूरे भारत में बड़े पर्दे पर आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed