{"_id":"679a542ee7b8d7b7770a4654","slug":"sky-force-movie-box-office-collection-day-6-akshay-kumar-veer-pahariya-film-total-earnings-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sky Force Collection Day 6: 'स्काई फोर्स' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन कितना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sky Force Collection Day 6: 'स्काई फोर्स' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन कितना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:40 AM IST
सार
Sky Force Movie Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि छह दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'स्काई फोर्स' की कहानी दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया भी हैं। दोनों की अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आती है। हालांकि, सप्ताहांत के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास का है। ऐसे में यह फिल्म पहले सप्ताह में ही अपनी लागत वसूल करने की ओर बढ़ती दिख रही है। सोमवार को कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म ने 8 करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को फिल्म ने छह करोड़ 30 लाख रुपये कमाए। इस प्रकार फिल्म ने पांच दिन में 87.6 करोड़ रुपये बटोर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
छठे दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़
छठे दिन स्काई फोर्स की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने बुधवार को पांच करोड़ 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 93.56 करोड़ रुपये हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे सप्ताहांत तक यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
विज्ञापन
5 of 5
वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कलाकार भी हैं फिल्म में
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय और वीर के साथ सारा अली खान और निम्रत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।