फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actor Dhanush: ‘तेरे इश्क में’ के अलावा इन हिंदी फिल्मों में दिखे धनुष, अमिताभ बच्चन संग कर चुके हैं एक्टिंग

Thu, 30 Jan 2025 12:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:44 AM IST
सार

आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के हाल ही में दो टीजर रिलीज हुए। एक में कृति सेनन नजर आईं। वहीं एक और टीजर में साउथ एक्टर धनुष का धमाकेदार अंदाज, लुक नजर आया। यह पहली हिंदी फिल्म नहीं है, जो धनुष कर रहे हैं। इससे पहले भी वह कुछ बड़ी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
South Actor Dhanush Hindi Movies Tere Ishq Mein Raanjhanaa Atrangi Re Shamitabh Asuran Karnan
साउथ एक्टर धनुष की हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
धनुष साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम हैं, वह कई हिट दक्षिण भारतीय फिल्में कर चुके हैं। इस साल वह डायरेक्टर आनंद एल रॉय की हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के हालिया रिलीज टीजर में धनुष को आंनद एल रॉय ने बिल्कुल अलग ही अंदाज में पेश किया है। ‘तेरे इश्क में’ के अलावा धनुष ने अब तक कौन-कौन सी हिंदी फिल्में की हैं, उनके बारे में जानिए।
South Actor Dhanush Hindi Movies Tere Ishq Mein Raanjhanaa Atrangi Re Shamitabh Asuran Karnan
फिल्म रांझणा में धनुष और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रांझणा
आनंद एल रायॅ निर्देशित फिल्म ‘रांझणा (2013)’ से ही साउथ एक्टर धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस लव स्टोरी फिल्म में वह सोनम कपूर के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म में धनुष की एक्टिंग को खूब सराहा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी चली थी। 

 

South Actor Dhanush Hindi Movies Tere Ishq Mein Raanjhanaa Atrangi Re Shamitabh Asuran Karnan
फिल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

शमिताभ
साल 2015 में आर. बाल्की निर्देशित फिल्म ‘शमिताभ’ में धनुष ने काम किया, इस फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ एक्टिंग करने का मौका मिला। फिल्म में अक्षरा हासन भी नजर आईं।फिल्म की कहानी में धनुष ने एक गूंगे लड़के का रोल किया था, जिसकी आवाज अमिताभ बच्चन का किरदार बनता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Dhanush Hindi Movies Tere Ishq Mein Raanjhanaa Atrangi Re Shamitabh Asuran Karnan
फिल्म 'अतरंगी रे' - फोटो : सोशल मीडिया

अतरंगी रे
साल 2021 में आनंद एल रॉय ने फिर से धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ बनाई। इस फिल्म में सारा अली खान और अक्षय कुमार भी अहम किरदारों में नजर आए थे। यह एक रोमांटिक, फैंटेसी कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में धनुष का किरदार, अपने प्यार के लिए हर हद पार करने को राजी नजर आता है।

विज्ञापन
South Actor Dhanush Hindi Movies Tere Ishq Mein Raanjhanaa Atrangi Re Shamitabh Asuran Karnan
साउथ फिल्म 'असुरन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
असुरन-कर्णन 
हिंदी में अब तक सिर्फ तीन फिल्में कर चुके धनुष की कुछ साउथ फिल्में भी हैं, जो हिंदी दर्शकों द्वारा भी पसंद की गई। इसी लिस्ट में ‘असुरन (2019)’  भी शामिल है। फिल्म ‘असुरन’ एक एक्शन, ड्रामा फिल्म रही, जिसमें धनुष ने एक आम ग्रामीण आदमी का रोल किया, जो अपने हक के लिए संघर्ष करता है, एक लड़ाई लड़ता है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘कर्णन’ भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म रही, इस फिल्म में शोषण के खिलाफ धनुष का किरदार आवाज उठता है, एक खूनी संघर्ष करता है। इस फिल्म की कहानी और धनुष की एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed