फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooraj Barjatya: 'हम साथ साथ हैं' में इस अदाकारा को सलमान की भाभी बनाना चाहते थे सूरज बड़जात्या, खुद खोला राज

Wed, 29 Jan 2025 10:23 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 10:23 PM IST
सार

सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' को लेकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि 'हम साथ साथ हैं' में वे तब्बू से पहले इस अभिनेत्री के नाम पर विचार कर रहे थे।

विज्ञापन
Sooraj Barjatya wanted to make Madhuri Dixit place of tabu make Salman khan sister in law Hum Saath Saath Hain
सूरज बड़जात्या-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1999 में आई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' सूरज बड़जात्या की हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में सलमान की भाभी की भूमिका के लिए पहले सूरज बड़जात्या ने माधुरी दीक्षित को ही चुना था। माधुरी भी इस किरदार को निभाने के लिए तैयार थीं, लेकिन फिर सूरज ने ही कुछ सोचकर इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।

Sooraj Barjatya wanted to make Madhuri Dixit place of tabu make Salman khan sister in law Hum Saath Saath Hain
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूरज बड़जात्या ने माधुरी से कही ये बात
सूरज बड़जात्या ने फिल्म को लेकर माधुरी से बात की। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा 'माधुरी, मैं एक पुरुष प्रधान फिल्म बना रहा हूँ और अगर मैं आपको सलमान के साथ कास्ट करता हूं, तो यह आपके लिए बहुत छोटी भूमिका होगी और अगर मैं आपको मोहनीश बहल के साथ कास्ट करता हूं, तो आप सलमान खान की भाभी की भूमिका निभाएंगी। इस पर माधुरी ने कहा 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, साथ काम करना खुशी की बात है'। लेकिन फिर मैंने कहा कि मैं ही इससे सहज नहीं होऊंगा।" 

Sooraj Barjatya wanted to make Madhuri Dixit place of tabu make Salman khan sister in law Hum Saath Saath Hain
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स

'हम आपके हैं कौन' को किया याद
उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने रोमांटिक एंगल में काम किया था। वे स्क्रीन पर एक कपल बन गए। इस जोड़ी को फैंस ने पसंद भी किया। हम साथ साथ हैं के लिए इन दोनों को साथ में लेना थोड़ा अजीब लग सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Barjatya wanted to make Madhuri Dixit place of tabu make Salman khan sister in law Hum Saath Saath Hain
सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

इन अभिनेत्रियों से की बात
सूरज बड़जात्या ने सलमान की भाभी के रोल के लिए माधुरी दीक्षित के अलावा तब्बू से भी बात की थी। इसके बाद फिल्म में उन्हें ही सलमान की भाभी के किरदार में रखा गया। बता दें कि तब्बू ने फिल्म में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान की भाभी का भी रोल निभाया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
Sooraj Barjatya wanted to make Madhuri Dixit place of tabu make Salman khan sister in law Hum Saath Saath Hain
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स

इन फिल्मों से मिला फेम

सूरज बड़जात्या को 'विवाह', 'हम आपके हैं कौन', 'मैं प्रेम की दिवानी हूं', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मैंने प्यार किया' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed