फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Varman: रवि वर्मन बने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमैटोग्राफर्स के सदस्य, 'तमाशा' और 'बर्फी' में किया था काम

Wed, 29 Jan 2025 09:43 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 09:43 PM IST
सार

सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन ने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमैटोग्राफर्स की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वे दूसरे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने इस सोसाइटी की सदस्यता ली है। रवि को संजू, बर्फी, गोलियों का रास लीला राम लीला और तमाशा जैसी फिल्मों के कारण जाना जाता है।

विज्ञापन
Ravi Varman became member of the American Society of Cinematographers expressed his happiness
रवि वर्मन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमैटोग्राफर्स (एएससी) के मेंबर बन गए हैं। इसके साथ ही रवि दूसरे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने इस सोसाइटी की सदस्या ली है। उनसे पहले संतोष सिवन ने एएससी की सदस्यता ग्रहण की थी।
Ravi Varman became member of the American Society of Cinematographers expressed his happiness
रवि वर्मन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुद बयां की खुशी
बता दें रवि वर्मन साल 2024 में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) के सदस्य भी बने। अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमैटोग्राफर्स का हिस्सा बनने पर उन्होंने कहा, "मैं अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सिनेमेटोग्राफर्स (ASC) के बोर्ड को सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। दुनिया भर के सिनेमेटोग्राफर इस एसोसिएशन में शामिल होने का सपना देखते हैं। मुझे एक ऐसे मंच में शामिल होने पर बहुत खुशी और गर्व है, जहां ऑस्कर सहित पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के प्रमुख सिनेमेटोग्राफर सदस्य हैं। मैं उन लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे यह सपना साकार करने में मदद की।"
Ravi Varman became member of the American Society of Cinematographers expressed his happiness
रवि वर्मन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं रवि
रवि ने तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ के साथ हिंदी और अंग्रेजी सिनेमा के लिए भी काम किया है।  मणि रत्नम, शंकर, संजय लीला भंसाली, राज कुमार हिरानी, अनुराग बसु, इम्तियाज अली जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है। रवि वर्मन गोलियों की रास लीला राम लीला, तमाशा, बर्फी, संजू जैसी कई फिल्मों को शूट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Varman became member of the American Society of Cinematographers expressed his happiness
रवि वर्मन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमा में आने से पहले किया ये काम
रवि वर्मन दक्षिण भारत के एक गांव के रहने वाले हैं। 13 साल की उम्र में उनके माता पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उनकी पढ़ाई भी छूट गई थी। वे इसके बाद काम के लिए मद्रास आ गए। यहां उन्हें संघर्ष का भी सामना करना पड़ा। 14 साल की उम्र में उन्हें एक सफाई कर्मी के रूप में भी काम करना पड़ा था। अपनी पहली सैलरी से उन्होंने कैमरा खरीदा, जब उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी और यहीं से सफर शुरू हुआ तस्वीरों से उनके जुड़ाव का।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed