Zanai Bhosle: आशा भोसले ने एंजॉय किया पोती का गाना, वायरल हो रहा वीडियो; फैंस ने की आवाज की तारीफ
जनाई भोसले ने अपनी दादी और मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस वीडियो में आशा भोसले जनाई के गाने को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनाई अब अपने गाने 'केंदी है तू तो फिर चाहूं कोई न' के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दादी आशा भोसले के साथ के साथ गाने के खास पल शेयर किए हैं। इस गाने पर आशा भोसले एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
जनाई भोसले के इस गाने को फैंस ने भी बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने जनाई की आवाज की तारीफ की है। साथ ही दादी और पोती के इस प्यार भरे रिश्ते को भी फैंस ने बहुत पसंद किया है। एक अन्य फैन ने जनाई की उन्नति की कामना की है। वहीं, आशा ताई को बहुत सारा प्यार दिया है। कुछ फैंस ने जनाई की आवाज के साथ उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की है।
जनाई अब अपने गाने 'केंदी है तू तो फिर चाहूं कोई न' के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दादी आशा भोसले के साथ के साथ गाने के खास पल शेयर किए हैं।
जनाई भोसले इस समय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। उनके जन्मदिन पर श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सुयश प्रभुदेसाई, अभिनेता जैकी श्रॉफ और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान जैसी मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं।