{"_id":"66d482178063bca47b035322","slug":"devara-actress-janhvi-kapoor-shikhar-pahariya-khushi-kapoor-spotted-at-dubbing-studio-bandra-2024-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं जान्हवी कपूर, कार में बैठकर खिलखिलाती दिखीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं जान्हवी कपूर, कार में बैठकर खिलखिलाती दिखीं अभिनेत्री
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर फिल्म के साथ उनकी अदाकारी में और अधिक गंभीरता नजर आ रही है। पिछली रिलीज फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अपने अभिनय से वह दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्मों के अलावा जान्हवी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती दिखती हैं।
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शिखर पहाड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक डबिंग स्टूडियो में देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनके खास दोस्त शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। स्टूडियो से बाहर निकलते समय वहां पहले से मौजूद फोटोग्राफरों के कैमरों में तीनों की तस्वीरें कैद हो गईं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैजुअल लुक में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चश्मा भी लगाया हुआ था, जो उनकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा रहा था, जबकि उनकी बहन खुशी सफेद टॉप और काले पैंट में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। वहीं, शिखर पहाड़िया भी कैजुअल लुक में ही दिखे। सिर पर बैंड लगाकर वह काफी कूल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डबिंग स्टूडियो से बाहर निकलते ही तीनों तुरंत कार में बैठकर वहां से निकल गए। कार के अंदर जान्हवी और शिखर किसी बात को लेकर खिलखिलाते हुए भी दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।