फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RHTDM: 'रहना है तेरे दिल में' देखने पहुंचे फैंस को माधवन ने दिया बड़ा तोहफा, अचानक वीडियो कॉल कर चौंकाया

Sun, 01 Sep 2024 06:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Sep 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan video call to fans who came to watch Rehna Hai Tere Dil Mein read details Inside
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम- आर माधवन
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का जलवा 23 साल बाद भी बरकरार है। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की लोकप्रियता हाल के वर्षों में काफी ज्यादा बढ़ी है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए थिएटर में पहुंच रहे हैं। 
R Madhavan video call to fans who came to watch Rehna Hai Tere Dil Mein read details Inside
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बीच हाल ही में फिल्म के मुख्य अभिनेता आर माधवन ने सिनेमाघरों में मौजूद  फैंस को वीडियो कॉल के जरिए बड़ा तोहफा दिया। इस वीडियो को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में लोगों को थिएटर के अंदर देखा जा सकता है। वहीं, जब माधवन एक फैन को वीडियो कॉल  करते हैं तो वहां मौजूद सभी लोगों की खुशी से चीख निकल जाती है। 

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)


R Madhavan video call to fans who came to watch Rehna Hai Tere Dil Mein read details Inside
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस वीडियो में अभिनेता को अपने प्रशंसकों से बात करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "आप सभी को ढेर सारा प्यार और सम्मान। मुझे नहीं पता कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। अभिभूत होने के साथ मैं आप सभी का बहुत आभारी भी हूं। भगवान आप सभी का भला करे। भारत में 'रहना है तेरे दिल में' एक सप्ताह के लिए सिनेमाघरों में है। विपुल डी शाह, बेहतरीन स्क्रिप्ट और डायलॉग के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan video call to fans who came to watch Rehna Hai Tere Dil Mein read details Inside
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने इस पोस्ट में दीया मिर्जा समेत  फिल्म के अन्य सदस्यों को भी टैग कर शुक्रिया कहा है। 'रहना है तेरे दिल में' की बात करें तो फिल्म मूल रूप से साल 2001 में रिलीज की गई थी। इसका निर्माण वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुए था। 

 

विज्ञापन
R Madhavan video call to fans who came to watch Rehna Hai Tere Dil Mein read details Inside
रहना है तेरे दिल में - फोटो : यूट्यूब

वहीं, इसका निर्देशन वासुदेव मेनन ने किया था। फिल्म में माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे। आकर्षक कहानी, शानदार म्यूजिक और दमदार संवादों की वजह से लोग इस फिल्म को आज भी देखना पसंद करते हैं।
Horror Comedy Films: स्त्री ने बनाया राजकुमार को हॉरर का राजा, अब दांव पर इनकी किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed