मनोरंजन की दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले लोग सुमेध शिंदे का नाम भली भांति जानते हैं। वह देश के जाने माने मिमिक्री आर्टिस्ट और स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। आमिर खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और सोनू निगम की आवाज निकालने में उन्हें महारत हासिल है। वह अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में 2 सितंबर को शिरकत करने वाले हैं। इससे पहले आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
Amar Ujala Samvad: दिग्गज सितारों की मिमिक्री से सुमेध शिंदे ने बनाई खास पहचान, इस शो ने बदल दी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमेध ने अजय, आमिर और शाहरुख की मिमिक्री के साथ उनके विज्ञापनों के लिए डबिंग भी की है। उनकी प्रतिभा केवल एक भाषा तक ही सीमित नहीं है। अब तक वह मराठी, पंजाबी और हिंदी भाषाओं में डबिंग कर चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा में डबिंग के लिए भी उन्हें क्रेडिट भी दिया गया था।
सुमेध को मनोरंजन की दुनिया से भले ही प्यार हो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई में भी वह कई कलाकारों से काफी आगे हैं। वह पेशे से दांतों के डॉक्टर हैं, यानी वह स्टैंडअप कॉमेडी और अपनी डॉक्टरी से लोगों की मुस्कान का खास ख्याल रखते हैं। डॉक्टर होने के बावजूद वह लोगों का मनोरंजन करने का अपना पैशन फॉलो करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं।
सुमेध गाना भी बहुत अच्छा गा लेते हैं। सबसे पहले उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो में ऑडिशन के दौरान देखा गया था। इस दौरान वहां मौजूद जजों के पैनल को उनका गाना उतना पसंद नहीं आया, लेकिन अपनी मिमिक्री से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। इंडियन आइडल 4 में वह बतौर गायक अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। इस शो में अनु मलिक, अलका याग्निक, जावेद अख्तर और सोनाली बेंद्रे जैसे दिग्गज जज की भूमिका में थे। इस ऑडिशन में सुमेध ने 'कहो न कहो' गाना गया था, जो जजों को प्रभावित नहीं कर सका, लेकिन इसके तुरंत बाद जब उन्होंने सितारों की मिमिक्री शुरू की तो सभी उनकी इस अद्भुत कला के कायल हो गए।
खुद सुमेध भी इस ऑडिशन को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जावेद अख्तर उनकी प्रतिभा से इतने ज्यादा प्रभावित थे कि उन्होंने परिवार और दोस्तों के सामने सितारों की आवाज निकालने के लिए उन्हें खास तौर पर बुलाया था। सुमेध शिंदे कई कॉमेडी शोज में भी नजर आ चुके हैं। प्रतिभा के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना ली है।
Amrish Puri: अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप, पोते समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत