फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree clocks 6: राज और डीके ने मनाया 'स्त्री' के 6 साल पूरे होने का जश्न, साझा किए दिलचस्प किस्से

Sat, 31 Aug 2024 11:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 31 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stree clocks 6 Raj and DK celebrate horror comedy with untold story starrer Shraddha Kapoor Rajkummar Rao
स्त्री के छह साल पूरे - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' दर्शकों का प्यार जीत रही है और शानदार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल हुई है। इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'स्त्री' ने रविवार को अपनी रिलीज के छह साल पूरे कर लिए। इसी खुशी में फिल्म के लेखकों और निर्माता राज और डीके ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा की, जिसमें कई पर्दे के पीछे की तस्वीरों के साथ-साथ 'वास्तविक कहानी' भी शामिल है। फिल्म का छोटा सा आइडिया इतनी बड़ी सफलता कैसे बन गया, इस पर भी उन्होंने चर्चा की है। फिल्म निर्माताओं ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव सहित अन्य कलाकारों के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। 

Stree clocks 6 Raj and DK celebrate horror comedy with untold story starrer Shraddha Kapoor Rajkummar Rao
स्त्री - फोटो : इंस्टाग्राम

राज और डीके ने 'स्त्री' की पटकथा लिखी और दिनेश विजान के साथ इसका निर्माण किया था। हालांकि, निर्माता दिनेश विजन के साथ अनबन के बाद दोनों ने फ्रेंचाइजी छोड़ दी। वहीं, फिल्म की 6वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राज और डीके ने एक्स का सहारा लेते हुए साझा किया कि फिल्म का विचार कैसे अस्तित्व में आया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्त्री उनकी दो फिल्मों की बैक-टू-बैक विफलता के बाद रिलीज हुई। अनसुनी कहानी के साथ, निर्माताओं ने फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ फिल्म के सेट से कई बीटीएस तस्वीरें भी साझा कीं।

Stree clocks 6 Raj and DK celebrate horror comedy with untold story starrer Shraddha Kapoor Rajkummar Rao
स्त्री - फोटो : इंस्टाग्राम

राज और डीके ने अपने पोस्ट में एक लंबा नोट साझा किया जिसमें फिल्म निर्माता जोड़ी ने याद किया कि कैसे उन्होंने तीन सप्ताह में इसकी पटकथा लिखी, जिससे यह उनकी सबसे तेज फिल्म बन गई। वे अंधेरी की एक कॉफी शॉप में कलाकारों और क्रू से मिले। नोट के एक अंश में लिखा है, 'चंदेरी के सबसे छोटे कस्बे में एक सुपर फ्रेंडली मजेदार शूट हुआ, जहां हम गेस्टहाउस और स्कूलों में रुके थे, पूरे शहर में शूट किया गया।'

Kadambari Jethwani: कादंबरी जेठवानी ने राजनेता और IPS अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree clocks 6 Raj and DK celebrate horror comedy with untold story starrer Shraddha Kapoor Rajkummar Rao
राज और डीके - फोटो : इंस्टाग्राम

पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्त्री के छह साल, मेमोरी लेन की एक यात्रा।' दूसरी ओर, दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने भी फिल्म के प्रसिद्ध दृश्यों का एक वीडियो पोस्ट करके फिल्म की सालगिरह मनाई। उनके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'छह साल पहले हम स्त्री से मिले थे जो कुछ भी कर सकती है, और हम तब से उससे प्यार करते हैं। स्त्री के छह साल पूरे होने का जश्न।'

Anubhav Sinha Interview: अगर मेरे लिए ये एक सियासी कहानी होती, तो फिर सिर्फ अंतर्धारा नहीं होती, वो सैलाब होता

View this post on Instagram

A post shared by Raj & DK (@rajanddk)


विज्ञापन
Stree clocks 6 Raj and DK celebrate horror comedy with untold story starrer Shraddha Kapoor Rajkummar Rao
स्त्री बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी। इसने डराने और हंसाने के साथ-साथ लैंगिक मुद्दों पर एक संदेश दिया। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना प्रमुख भूमिकाओं में थे और इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed