अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही है। अक्षय के साथ-साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल नजर आ रही है, जिसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस 100 करोड़ी फिल्म की रिलीज को 17 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, वीकएंड पर भी इसकी कमाई के आंकड़े निराश करने वाले हैं।
Khel Khel Mein Day 17 Collection: वीकएंड पर भी नहीं बच पाई 'खेल खेल में' की लाज, 17वें दिन मुट्ठीभर रही कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'खेल खेल में' ने पहले सप्ताह में 19.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे हफ्ते इसका कलेक्शन गिरकर 6.75 करोड़ रुपये रह गया। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 16वें दिन यानी शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 65 लाख का कारोबार किया, जिससे इसका 16 दिन का कुल कलेक्शन 26.75 करोड़ रुपये ही हो पाया।
'खेल खेल में' के 17वें दिन यानी रविवार की कमाई पर गौर फरमाएं तो, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसने महज 94 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। अब इसका कुल कारोबार 27.69 करोड़ रुपये हो गया है। कमाई के आंकड़े निर्माताओं की चिंता बढ़ाने वाले हैं। साथ ही इससे अक्षय कुमार के स्टारडम पर भी असर पड़ना लाजमी है।
Aashiq Abu: आशिक अबू को नागवार जस्टिस हेमा समिति रिपोर्ट पर एफईएफकेए की चुप्पी, निर्देशक संघ से दिया इस्तीफा
बीते कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर निराशा का सामना करने वाले खिलाड़ी कुमार की उम्मीदें 'खेल खेल में' पर निर्भर थीं। हालांकि, यह उनकी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। थिएटर में कई सप्ताह बाकी होने के बावजूद यह 'मिशन रानीगंज', 'रक्षा बंधन', 'सरफिरा' और 'बेलबॉटम' जैसी अन्य कमजोर प्रदर्शन करने वाली फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो गई है।
Nani: 'भारत की छवि बिगाड़ रहा बॉलीवुड...,' ऋषभ शेट्टी के विवादित बयान पर नानी ने दी प्रतिक्रिया
इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की आधिकारिक हिंदी रीमेक 'खेल खेल में' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' से हुई, जिसका खामियाजा इसे भरना पड़ा है। मुदस्सर अजीज की यह फिल्म अगर एकल रिलीज होती तो शायद बेहतर प्रदर्शन करती।