फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Movies: 2024 में रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसीं ये फिल्में, सूची में कमल हासन की फिल्म का भी नाम

Sat, 31 Aug 2024 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Aug 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Movies Faced Legal Issues Before Release Emergency Indian 2 Maharaj Hamare Baarah
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारत में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्मों का निर्माण होता है। कई बार इन फिल्मों के विषय ऐसे होते हैं, जिसकी वजह से विवाद खड़ा जाता है। भावनाएं आहत होने पर लोग कोर्ट पहुंचकर इन फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने की गुहार तक लगा डालते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंस गईं।

Movies Faced Legal Issues Before Release Emergency Indian 2 Maharaj Hamare Baarah
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
इमरजेंसी

इस लिस्ट में पहला नाम इमरजेंसी का है। कंगना रणौत अभिनीत इस फिल्म में अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इसको लेकर कंगना को जान से मारने तक की धमकी मिल चुकी है। वहीं, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक जनहित याचिका भी दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में ऐतिहासिक पहलुओं को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

Movies Faced Legal Issues Before Release Emergency Indian 2 Maharaj Hamare Baarah
इंडियन 2 - फोटो : यूट्यूब
इंडियन 2

इस साल इंडियन 2 भी कानूनी पचड़े में फंस चुकी है। कमल हासन की यह फिल्म 27 साल पहले आई इंडियन का सीक्वल थी। फिल्म में अभिनेता ने एक सेवानिवृत्त फौजी का किरदार निभाया था। निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। मशहूर मार्शल आर्ट्स शिक्षक आसन राजेंद्रन ने फिल्म के मेकर्स पर उन्हें क्रेडिट न देने को लेकर आरोप लगाते हुए मदुरै जिला अदालत में इंडियन 2 पर रोक लगाने के लिए एक याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Faced Legal Issues Before Release Emergency Indian 2 Maharaj Hamare Baarah
महाराज - फोटो : यूट्यूब
महाराज

फिल्म महाराज से आमिर खान के बेटे जुनैद ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। हालांकि, उनकी पहली फिल्म ही रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी। फिल्म के विषय की वजह से इस पर गुजरात हाई कोर्ट से प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिल्म पर अंतरिम रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में इसे रिलीज करने की मंजूरी दे दी गई थी।
Deepak Tijori: मुकेश भट्ट के कारण दीपक तिजोरी को नहीं मिला था लीड रोल, बोले- हीरो बनने की उम्मीद तोड़ दी थी

विज्ञापन
Movies Faced Legal Issues Before Release Emergency Indian 2 Maharaj Hamare Baarah
हमारे बारह - फोटो : यूट्यूब
हमारे बारह

इस साल रिलीज हुई अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह भी काफी ज्यादा विवादों में रही थी। फिल्म को लेकर एक समुदाय विशेष की ओर से सख्त आपत्ति जताई गई थी। इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया था। हालांकि, बाद में हमारे बारह को रिलीज करने की अनुमति मिल गई थी। इसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने आपत्तिजनक अंशों को हटाने पर सहमति जताई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed