'पेरिस पैरालंपिक 2024' में भारत की धाक देखने को मिली है। भारतीय पैरा-एथलीटों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अवनि लेखरा और मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं, मोना अग्रवाल और प्रीति पाल ने भी भारत के लिए पदक सुरक्षित किए हैं। पूरा देश इन एथलीटों की जीत का जश्न मना रहा है। साथ ही मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस सूची में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम जुड़ गया है। आलिया ने चार पदक भारत के नाम होने पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की है।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मनाया भारतीय पैरा एथलीटों की जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर साझा किया खास पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीता है। उन्होंने अपने लगातार दूसरे पैरालंपिक में पदक पर निशाना साधा है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर पिस्टल एसएच1 मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। वहीं, प्रीति पाल ने महिलाओं की टी25-100 मीटिर में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रीति 'पेरिस पैरालिंपिक 2024' में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट साबित हुई हैं।
अब आलिया भट्ट ने भारतीय एथलीटों की जीत का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी साझा करते हुए लिखा, 'बधाई हो, सितारों। 4 पदक घर आ गए हैं।' मनोरंजन जगत के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा की है।
Rehnaa Hai Tere Dil Mein: 'ओ भाई साब'! आर. माधवन के एक्स हैंडल पर 'रहना है तेरे दिल में' का कब्जा, जानें कैसे
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शरवरी वाघ के साथ अगली जासूसी थ्रिलर 'अल्फा' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की घाटियों में जारी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी।
Mollywood Me Too: 'हम जल्द ही सरकार को अंतिम रिपोर्ट सौपेंगे', यौन शोषण के आरोपों पर बोले बी उन्नीकृष्णन
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की मूवी 'अल्फा' पर काम जोरो-शोरों से जारी है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को एक्शन अवतार में देखने का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन 'द रेलवे मेन' जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुके शिव रवैल कर रहे हैं।