{"_id":"66d2fb7f44f34e7eda0f32a2","slug":"jacqueline-fernandez-says-i-never-fear-anything-and-she-believes-in-god-amidst-sukesh-chandrashekhar-fiasco-2024-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: 'मुझे कभी किसी चीज से डर नहीं लगता', जैकलीन ने अपने बयान से ठग सुकेश को दिया संदेश?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: 'मुझे कभी किसी चीज से डर नहीं लगता', जैकलीन ने अपने बयान से ठग सुकेश को दिया संदेश?
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड के मशहूर नामों में से एक हैं। वह ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन सबके बीच अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि उन्हें भगवान पर भरोसा है और वह खूब ध्यान करती हैं। इसलिए, उन्हें अपने आस-पास कुछ भी होने का डर नहीं है। अभिनेत्री के इस बयान को लोग ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़कर भी देख रहे हैं।
2 of 5
इंडिया कॉउचर वीक में जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : इंस्टाग्राम @fdciofficial
हाल ही में हार्पर बाजार के साथ एक साक्षात्कार में जैकलीन फर्नांडीज से उनकी आलोचनाओं से संभालने के तरीके के बारे में पूछा गया। अपने जवाब में अभिनेत्री ने कहा, "पॉजिटिविटी और नेगेटिविटी हमेशा बने रहेंगे।" अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि प्यार सब की किस्मत में नहीं होता है और यह वह भ्रम है, जो शायद ही किसी के पास हो सकता है। अभिनेत्री की इस सोच में उन्हें स्वतंत्र और शांत बनाए रखा है।
इसके अलावा अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें हमेशा भगवान पर गहरी आस्था रही है। जैकलीन ने कहा, "यह मेरे जीवन में एक मजबूत शक्ति है। और इस वजह से, मुझे कभी किसी चीज से डर नहीं लगता। मैं अक्सर ध्यान करती हूं। अब मैं सही और गलत लोगों के बीच अंतर करने में सक्षम हूं और मैं अपने परिवार और अच्छे लोगों को अपने करीब रखती हूं।"
गौरतलब है कि पिछले महीने जैकलीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। ठग के साथ संबंधों को लेकर ईडी अधिकारियों ने उनसे पहले भी कई बार पूछताछ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन के पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें 'फतेह' भी शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन सोनू सूद ने किया है। इस फिल्म का टीजर इस साल की शुरुआत में मार्च में रिलीज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।