फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने द आर्चीज में बहन खुशी के अभिनय को सराहा, कहा- 'नफरत के लिए तैयार रहने की दी थी सलाह'

Fri, 15 Dec 2023 06:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Dec 2023 06:08 PM IST
सार

जान्हवी ने खुशी की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने ईमानदारी से और बहुत बढ़िया काम किया है, जब मैं उनसे बात कर रही थी, तो मैंने उनसे कहा कि नफरत सहने के लिए तैयार रहो लेकिन इस प्रक्रिया में खुद को कभी मत भूलो।'

विज्ञापन
Devara Star Janhvi Kapoor reveals she told Sister and The Archies Fame Khushi Kapoor to be prepared for hate
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपना डेब्यू किया है। फिल्म में वह बेट्टी कूपर की भूमिका में नजर आई हैं। अभिनेत्री और उनकी बड़ी बहन जान्हवी कपूर ने हाल ही में द आर्चीज में खुशी के अभिनय की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खुशी को उन्होंने लोगों की नफरत के लिए तैयार रहने की सलाह दी। साथ ही इस प्रक्रिया में खुद को न भूलने की सलाह भी दी।

Devara Star Janhvi Kapoor reveals she told Sister and The Archies Fame Khushi Kapoor to be prepared for hate
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर - फोटो : instagram

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक बातचीत में अपनी बहन खुशी कपूर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि द आर्चीज उन्हें पसंद आई या नहीं। जान्हवी ने खुशी की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने ईमानदारी से और बहुत बढ़िया काम किया है, जब मैं उनसे बात कर रही थी, तो मैंने उनसे कहा कि नफरत सहने के लिए तैयार रहो लेकिन इस प्रक्रिया में खुद को कभी मत भूलो।'

Devara Star Janhvi Kapoor reveals she told Sister and The Archies Fame Khushi Kapoor to be prepared for hate
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'काश कोई मुझसे ये कहता कि उन लोगों को देखने की कोशिश करो जो तुम्हें महत्व देते हैं, जैसे तुम हो, क्योंकि बुरे पर विश्वास करना हमेशा आसान होता है।' उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'जब कोई आपके बारे में कुछ बुरा कहता है तो उस पर यकीन करना उससे कहीं ज्यादा आसान होता है जब कोई आपकी सराहना करता है।' 

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने छोड़ा पति अभिषेक बच्चन का घर? तलाक की अफवाहों ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara Star Janhvi Kapoor reveals she told Sister and The Archies Fame Khushi Kapoor to be prepared for hate
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

जान्हवी कपूर ने कहा, 'मैंने खुशी से कहा कि खुद को मत खोओ, परेशान मत हो क्योंकि तुम बहुत ईमानदार हो।' अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में खुशी कपूर का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था और उनमें बहुत मासूमियत थी। जान्हवी ने कहा कि खुशी कैमरे के सामने वास्तविक थीं और वह कुछ भी दिखावा करने की कोशिश नहीं कर रही थीं।

विज्ञापन
Devara Star Janhvi Kapoor reveals she told Sister and The Archies Fame Khushi Kapoor to be prepared for hate
द आर्चीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'द आर्चीज' अमेरिकी कॉमिक बुक का भारतीय रूपांतरण है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति 'डॉट' सहगल और युवराज मेंडा नजर आए हैं। इसे 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को समीक्षकों और सिनेप्रेमियों से मिश्रित समीक्षाएं मिलीं। 

Shreyas Talpade: '10 मिनट के लिए बंद हो गई थी धड़कन...,' बॉबी देओल ने श्रेयस के स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed