{"_id":"65034659aff7de544d055bef","slug":"devdas-shekhar-suman-revealed-that-he-was-selected-for-the-role-of-chunnilal-in-sanjay-leela-bhansali-film-2023-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devdas: देवदास में चुन्नीलाल की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, वर्षों बाद इस अभिनेता ने किया दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Devdas: देवदास में चुन्नीलाल की भूमिका के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, वर्षों बाद इस अभिनेता ने किया दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:13 PM IST
सार
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का किरदार बखूबी निभाया था। हालांकि, अब इस भूमिका को लेकर एक अन्य अभिनेता ने बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ-देवदास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शेखर सुमन अक्सर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कोई न कोई खुलासा करते नजर आते हैं। साथ ही अपने बयान से सुर्खियों का हिस्सा बन जाते हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने फिल्म 'देवदास' से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। शेखर ने दावा किया है कि संजय लीला भंसाली की वर्ष 2002 की फिल्म 'देवदास' में चुन्नीलाल के किरदार के लिए जैकी श्रॉफ पहली पसंद नहीं थे। इसके साथ ही अभिनेता ने एक और बड़े दावे से हर किसी को हैरान कर दिया है।
2 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर सुमन ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह फिल्म 'देवदास' में चुन्नीलाल के किरदार के लिए पहली पसंद थे, जो आखिरी में जैकी श्रॉफ के पास चली गई। हालांकि, शेखर का भंसाली के साथ सहयोग करने का सपना तब सच हो गया, जब उन्हें फिल्ममेकर की आगामी वेब सीरीज 'हीरामंडी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली। इस अवसर पर विचार करते हुए, शेखर ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि संजय लीला भंसाली ने मुझे काम दिया। उन्होंने मुझे हीरामंडी में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना, मैं फिलहाल वही कर रहा हूं।'
3 of 5
शेखर सुमन
- फोटो : Twitter
शेखर सुमन ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'बहुत पहले उन्होंने मुझे देवदास में चुन्नीलाल का रोल ऑफर किया था, लेकिन मैं उस वक्त वह नहीं कर सका। फिर जैकी श्रॉफ को इस भूमिका के लिए चुना गया, और यह अच्छा है कि उन्होंने वह भूमिका निभाई। हालांकि, मुझे अपने जीवन में इस बात का अफसोस था कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं कर सका, लेकिन हीरामंडी में मेरी इच्छा पूरी हो गई है।'
फिल्म 'देवदास' में जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का किरदार निभाया था, जो देवदास (शाहरुख खान) का दोस्त होता है। जैकी श्रॉफ के अलावा 'देवदास' में किरण खेर, स्मिता जयकर और विजयेंद्र घाटगे भी सहायक भूमिकाओं में थे। फिल्म ने महत्वपूर्ण व्यावसायिक सफलता हासिल की, और वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी।
संजय लीला भंसाली की पहली वेब श्रृंखला 'हीरामंडी', स्वतंत्रता-पूर्व भारत में लाहौर के एक जिले हीरामंडी की छिपी हुई सांस्कृतिक वास्तविकता, वेश्याओं की कहानी पर आधारित है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।