बॉलीवुड के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। पहले पठान फिर गदर 2 और अब जवान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की रौनक एक बार फिर से लौटा दी है। बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं और इन फिल्मों का लुत्फ उठा रहे हैं। किंग खान की जवान कमाई के मामले में हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में 300 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई है।
300 Crores: इन फिल्मों ने सबसे तेज मारी थी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री, लिस्ट में दो साउथ की मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार बंपर कलेक्शन कर रही है। महज पांच दिनों में इस फिल्म में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्दी यह फिल्म पठान को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी।
दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की ही फिल्म पठान है। यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हुई थी। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस फिल्म ने छह दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बनी थी।
गदर 2 सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नंबर वन पर है। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कम बजट में बनी इस फिल्म में आठ दिनों में 300 करोड़ क्लब में शानदार तरीके से एंट्री ली थी। फिलहाल, फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और इसकी निगाहें पठान के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने पर है।
प्रभास की बाहुबली 2 साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए इतिहास रच दिया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने ही 500 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 दिनों में 300 करोड़ के क्लब में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

कमेंट
कमेंट X