{"_id":"60c9bb4f8ebc3e342479c0c4","slug":"devotees-of-asaram-bapu-shows-anger-over-pearl-v-puri-getting-bail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर को बेल संत को जेल: पर्ल वी पुरी की जमानत पर भड़के आसाराम बापू के भक्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर को बेल संत को जेल: पर्ल वी पुरी की जमानत पर भड़के आसाराम बापू के भक्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पर्ल वी पुरी, आसाराम बापू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में कुछ दिन काटने के बाद उन्हें बीते मंगलवार को जमानत मिल गई। बता दें पर्ल को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था और 11 दिन बाद अब उन्हें राहत मिली है। एक तरफ जहां पर्ल के दोस्त और उनके फैंस इस बात से खुश नजर आ रहे हैं वहीं आसाराम बापू के भक्त भड़क उठे हैं। इतना ही नहीं, बाबा के भक्तों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया है।
क्या है पूरा मामला ?
पर्ल पर एक नाबालिग से रेप के आरोप लगे थे। कई दिन सलाखों के पीछे कैद एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत तो मिल गई लेकिन एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। दरअसल, आसाराम बापू के भक्त पर्ल वी पुरी की जमानत से भड़क उठे हैं और ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं, बाबा के भक्तों ने न्यायपालिका पर पक्षपात का आरोप लगाया है और ट्विटर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
2 of 5
पर्ल वी पुरी
- फोटो : Instagram
पर्ल वी पुरी की जमानत के बाद आसाराम बापू के भक्त न्यायपालिका पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, आसाराम बापू भी काफी वक्त से नाबालिक बच्ची के साथ रेप के आरोप में जेल में हैं। 80 वर्षीय आसाराम बापू पिछले 8 साल से सलाखों के पीछे हैं। वहीं पर्ल वी पुरी को 11वें दिन ही इस तरह के मामले पर जमानत मिल गई है। ऐसे में आसाराम बापू के भक्तों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
3 of 5
आसाराम बापू
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों का कहना है कि, 'पोस्को एक्ट के तहत आसाराम बापू जी को 8 सालों में एक बार भी जमानत नहीं मिली और अभिनेता पर्ल वी पुरी को इतनी जल्दी ही जमानत दे दी, वाह रे न्यायपालिका।' साथ ही भक्तों ने ट्विटर पर एक्टर को बेल संत को जेल नाम से हैशटैग भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पर्ल वी पुरी
- फोटो : Instagram
एक यूजर ने लिखा है कि वाह.. यहां एक अभिनेता @pearlvpuri को जमानत मिल जाती है। जहां भारत को संतों की भूमि कहा जाता है, बापू को उसी पोक्सो अधिनियम के तहत जमानत नहीं मिलेगी। भारत का न्याय, न्यायालय सिर्फ पैसे के थैले से खरीदा जाता है। जब न्यायपालिका भी आंशिक निर्णय ले रही है तो लोग न्यायपालिका पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पर्ल वी पुरी
- फोटो : Instagram
बता दें पर्ल को जिस केस में गिरफ्तार किया था वो एक पुराना मामला (2019) है। पुलिस के अनुसार यह एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया था। जिस नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप पर्ल पर लगा है उस बच्ची के माता-पिता के बीच पिछले कई सालों से बेटी की कस्टडी को लेकर लड़ाई चल रही है। पीड़िता के परिवार और मां की तरफ से हाल ही में ये बयान आया था कि बच्ची के पिता ने पर्ल को झूठे केस में फंसाया है, ताकि वो ये दिखा सकें कि मां बच्ची को सेट पर ले जाती हैं और उसका ठीक से ख्याल नहीं रख सकती और कस्टडी पिता को मिल जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।