फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: कंगना रणौत के लिए लड़का ढूंढेंगे अर्जुन रामपाल, बोले- मैं बता सकता हूं कौन है उनके काबिल

Wed, 11 May 2022 07:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 11 May 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Dhaakad actor Arjun Rampal will find a groom for Kangana Ranaut, said I can tell who is perfect for her
अर्जुन-कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत और अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए पूरी टीम जमकर मेहनत कर रही है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने कंगना की तारीफ करते हुए उनके लिए रिश्ता ढूंढने की बात कही है। अर्जुन रामापाल ने कहा कि वह एक कमाल की एक्ट्रेस हैं और परफेक्ट दुल्हन हैं।

Dhaakad actor Arjun Rampal will find a groom for Kangana Ranaut, said I can tell who is perfect for her
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि उनका बोलने का स्टाइल थोड़ा धाकड़ है लेकिन वह कमाल की इंसान हैं। इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा कि कंगना एक अद्भुत कलाकार, ईश्वर से डरने वाली और योग से प्यार करने वाली इंसान हैं। वह उतनी भी सीरियस नहीं हैं जितना लोगों को लगता है। बातचीत के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह यह भी बता सकते हैं कि उनके लिए परफेक्ट कौन रहेगा।

Dhaakad actor Arjun Rampal will find a groom for Kangana Ranaut, said I can tell who is perfect for her
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन के लिए कंगना ने कही ये बात

इस दौरान कंगना रणौत ने अर्जुन के लिए कहा कि उनकी तरह ही वह भी काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहे हैं, लेकिन एक्टर को कोई कुछ नहीं कहता और न ही प्रेस में इस पर कोई बात छपती है। जबकि उन पर लोग चारों तरफ से हमला करने लगते हैं। कंगना का मानना है कि समाज उन्हें पुरुष होने के नाते कम ट्रोल करता है जबकि एक्ट्रेस को उनके महिला होने की वजह से ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad actor Arjun Rampal will find a groom for Kangana Ranaut, said I can tell who is perfect for her
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जल्द ही धाकड़ में दोनों साथ आएंगे नजर

कंगना और अर्जुन की फिल्म धाकड़ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। फिल्म में कंगना पहली बार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में देखा गया था। वहीं अर्जुन वूट सेलेक्ट सीरीज 'द लंदन फाइल्स' में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed