फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhadak 2 X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर पास या फेल तृप्ति-सिद्धांत की फिल्म? जानिए नेटिजन्स का रिएक्शन

Fri, 01 Aug 2025 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

Netizens Rreaction On Dhadak 2: फिल्म 'धड़क 2' आज 01 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है? जानिए

विज्ञापन
Dhadak 2 X Review: Netizens reaction on Siddhant Chaturvedi and tripti dimri Movie
'धड़क 2' - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर अभिनीत फिल्म 'धड़क' की अगली कड़ी के रूप में फिल्म 'धड़क 2' आज शुक्रवार 01 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म जातिवाद के मुद्दे पर आधारित है। सिद्धांत चतुर्वेदी नीलेश की भूमिका में हैं। वहीं, तृप्ति डिमरी ने विधि का रोल निभाया है। इनकी प्रेम कहानी में जाति बाधा बनकर खड़ी होती है। दोनों सितारों के अभिनय की तारीफ हो रही है। जानिए दर्शक क्या कह रहे हैं?

Dhadak 2 X Review: Netizens reaction on Siddhant Chaturvedi and tripti dimri Movie
'धड़क 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

तृप्ति-सिद्धांत के अभिनय ने जीता दिल
शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क 2' को धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म को नेटिजन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सिद्धांत ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, तृप्ति डिमरी का आत्मविश्वास दर्शकों को पसंद आया है। 
 

Dhadak 2 X Review: Netizens reaction on Siddhant Chaturvedi and tripti dimri Movie
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
दिल और दिमाग दोनों छूती है फिल्म
फिल्म की कहानी भी दर्शकों को पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ कहानियां दिल को छूती हैं और कुछ दिमाग को, मगर 'धड़क 2' दोनों को छूती है। जातिवाद का मुद्दा शहरों में भी देखने को मिलता है। यह फिल्म ईमानदारी से यह हकीकत बताती है।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak 2 X Review: Netizens reaction on Siddhant Chaturvedi and tripti dimri Movie
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies

किरदार में ढल गईं तृप्ति
नेटिजन्स तृप्ति की तारीफ में लिख रहे हैं, 'तृप्ति ने विधि का किरदार इतनी खूबसूरती से अदा किया है कि वे पूरी तरह उसमें ढल गई हैं'।
 


 

 
विज्ञापन
Dhadak 2 X Review: Netizens reaction on Siddhant Chaturvedi and tripti dimri Movie
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब- @dharmaproductions

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'धड़क 2' तमिल क्लासिक 'परियेरुम पेरुमल' से प्रेरित है, जिसने जाति संबंधी अन्याय को प्रभावी ढंग से दिखाया था। हालांकि, कुछ लोगों सौरभ सचदेवा, विपिन शर्मा और जाकिर हुसैन भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी और सितारों के अभिनय की तारीफ हो रही है, मगर कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म में जातिवाद का मुद्दा पूरी गहराई से असर नहीं कर पाया है। देखना दिलचस्प होगा कि 'सैयारा' के सामने यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed