फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratna Pathak: पहली पत्नी से तलाक के बाद कई रिलेशनशिप में रहे नसीरुद्दीन, पति के अफेयर पर रत्ना ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dhak Dhak fame Ratna Pathak reacted on naseeruddin shah divorce with ex wife past relationships says I am last
रत्ना पाठक शाह-नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धक-धक' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस बीच अभिनेत्री ने अपने पति और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की पहले पत्नी से तलाक और उनके दूसरे अफेयर्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नसीरुद्दीन और रत्ना अपने समय के पावर कपल में से एक हैं और दशकों से अपने रिश्ते को मजबूत बनाए हुए हैं। अपने खुशहाल रिश्ते और लंबी शादी के प्रमुख पहलू के बारे में खुलकर बात की है।

Dhak Dhak fame Ratna Pathak reacted on naseeruddin shah divorce with ex wife past relationships says I am last
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह पहली बार 1975 में सत्यदेव दुबे के प्ले के रिहर्सल के दौरान मिले थे, जिसके बाद उनके बीच प्यार पनप गया, लेकिन यह आसान नहीं था, क्योंकि तब अभिनेता का पहली पत्नी परवीन मुराद से तलाक नहीं हुआ था। साथ ही उन पर बेटी हीबा की परवरिश की जिम्मेदारी भी थी। रत्ना पाठक ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें नसीरुद्दीन शाह की पिछली शादी और रिलेशनशिप की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हम एक प्ले कर रहे थे। हमें जल्दी एहसास हुआ कि हम साथ रहना चाहते हैं। हम मूर्ख थे, जो ज्यादा सवाल नहीं किए, हमने सोचा कि अच्छा लग रहा है तो चलो ट्राई करते हैं और यह काम कर गया।'

Dhak Dhak fame Ratna Pathak reacted on naseeruddin shah divorce with ex wife past relationships says I am last
रत्ना पाठक शाह-नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह की पिछली जिंदगी को लेकर रत्ना पाठक चिंतित नहीं थीं। वे उनसे प्यार करती थीं और जानती थीं कि अभिनेता पहली पत्नी से अलग हो रहे हैं और उनके पहले भी कई रिलेशनशिप रहे हैं। रत्ना ने कहा, 'मुझे उनकी पिछली जिंदगी से कोई लेना देना नहीं था। उनके कई रिश्ते रहे हैं। वह सब इतिहास लगता है। फिर मैं उनकी जिंदगी में आई, जब तक मैं उनकी जिंदगी में आखिरी हूं, तब तक सब ठीक है।'
Bollywood: लेडी डॉन बनकर इन अभिनेत्रियों ने किया दर्शकों को हैरान, लिस्ट में आलिया-सुष्मिता के भी नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhak Dhak fame Ratna Pathak reacted on naseeruddin shah divorce with ex wife past relationships says I am last
नसीरुद्दीन शाह-रत्ना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

रत्ना पाठक ने आगे बताया कि उनकी शादी वैसी नहीं थी, जैसी उन्होंने अब तक देखी थी, क्योंकि शादी के एक हफ्ते बाद वह और नसीरुद्दीन हनीमून पर गए थे और बीच में ही नसीरुद्दीन लौट आए। रत्ना ने बताया कि नसीरुद्दीन ने 'जाने भी दो यारो' की शूटिंग शुरू कर दी थी और इस दौरान वे कई दिनों तक उन्हें देख भी नहीं पाती थीं।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के ट्रेलर में लोगों ने ढूंढ निकाला 'पठान' का कनेक्शन, क्या आपने गौर की यह बात?

विज्ञापन
Dhak Dhak fame Ratna Pathak reacted on naseeruddin shah divorce with ex wife past relationships says I am last
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो रत्ना पाठक 'धक धक' में अपनी अदाकारी के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ दीया मिर्जा, संजना सांघी और फातिमा सना शेख भी अहम रोल में हैं। यह अभिनेत्री तापसी पन्नू निर्मित पहली फिल्म है, जो थिएटर में रिलीज हुई है।
Celebs: एक्टिंग के नाम पर मसखरी करते हैं ये सितारे, खा चुके हैं समीक्षकों की लताड़ और फैंस का होता है बुरा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed