सब्सक्राइब करें

Bollywood: लेडी डॉन बनकर इन अभिनेत्रियों ने किया दर्शकों को हैरान, लिस्ट में आलिया-सुष्मिता के भी नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
These Actress Played lady Don Role on Screen Alia Bhatt Sushmita sen Shabana Azmi Shraddha Kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हर एक्टर अपने करियर में नए-नए किरदार निभाने का इच्छुक होता है। बहुत से सितारे कुछ अलग करने की चाह में फिल्मों में अपने रोल को लेकर जमकर प्रयोग करते हैं। हालांकि, ऐसा ज्यादातर अभिनेता ही करते हैं, लेकिन कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो अपने कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी कर चुकी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर लेडी डॉन बनकर धमाल मचा चुकी हैं।


Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर

Trending Videos
These Actress Played lady Don Role on Screen Alia Bhatt Sushmita sen Shabana Azmi Shraddha Kapoor
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर किरदार के साथ वह पूरी तरह न्याय करती हुई नजर आती हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया ने दमदार भूमिका निभाई थी। लेडी डॉन के रोल में उन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actress Played lady Don Role on Screen Alia Bhatt Sushmita sen Shabana Azmi Shraddha Kapoor
आर्या सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती के साथ अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक उन्होंने दर्जनों फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वेब सीरीज आर्या में वह गैंगस्टर की भूमिका में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वह जल्दी अब आर्या 3 में भी दिखने वाली हैं।

These Actress Played lady Don Role on Screen Alia Bhatt Sushmita sen Shabana Azmi Shraddha Kapoor
हसीना पारकर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर

इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। श्रद्धा ने फिल्म हसीना पारकर में लेडी डॉन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना हुई थी। पर्दे पर वह हूबहू हसीना पारकर के जैसी लगी थीं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया था।

विज्ञापन
These Actress Played lady Don Role on Screen Alia Bhatt Sushmita sen Shabana Azmi Shraddha Kapoor
गॉडमदर - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी

एक्ट्रेस शबाना आजमी भी इस तरह की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। साल 1999 में उनकी फिल्म गॉडमदर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह लेडी ड़न की भूमिका में दिखी थीं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। इसका निर्देशन विनय शुक्ला ने किया था।
OTT: डीएमसीआरसी प्रमुख ने ओटीटी को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- प्लेटफॉर्म्स को सीमा नहीं लांघनी चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed