फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: 'टाइगर 3' के ट्रेलर में लोगों ने ढूंढ निकाला 'पठान' का कनेक्शन, क्या आपने गौर की यह बात?

Tue, 17 Oct 2023 12:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Did Tiger 3 actor Salman Khan called Pathaan Shah Rukh Khan for help in trailer Fans think so
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर आज यानी 16 अक्तूबर को जारी कर दिया गया। फैंस को यह बहुत पसंद आया है। एक्शन सीन देखकर प्रशंसकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। टाइगर की वापसी से दर्शक काफी उत्साहित हैं। एक्शन से लेकर ट्रेलर के डायलॉग तक लोगों का दिल जीत रहे हैं।


Gadkari: ट्रेलर लॉन्च पर देवेंद्र फडणवीस ने की गडकरी की जमकर तारीफ, बोले- नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी फिल्म

Did Tiger 3 actor Salman Khan called Pathaan Shah Rukh Khan for help in trailer Fans think so
टाइगर 3, पठान वर्सेज टाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, सोशल मीडिया पर अब कुछ लोगों ने इस ट्रेलर का पठान से कनेक्शन भी ढूंढ निकाला है। दरअसल, एक सीन में सलमान किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और कहते हैं, ''मुझे एक मिशन के लिए तुम्हारी जरूरत है। रॉ के लिए नहीं पर्सनल है।'' इस सीन को देखने के बाद नेटिजंस कयास लगा रहे हैं कि टाइगर अपनी पत्नी जोया को छुड़ाने के लिए पठान से मदद मांग रहे हैं।  
Saindhav: 'सैंधव' फिल्म का एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज, खलनायक बन खूंखार अंदाज में वेंकटेश के साथ भिड़े नवाजुद्दीन

Did Tiger 3 actor Salman Khan called Pathaan Shah Rukh Khan for help in trailer Fans think so
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

एक शख्स ने इस क्लिप को साझा करते हुए लिखा, "टाइगर मदद के लिए अपने दोस्त पठान को बुला रहा है।" वहीं, शाहरुख के एक प्रशंसक ने लिखा, "व्यक्तिगत बदला लेने पर भी टाइगर को पठान की मदद की जरूरत है।'' बता दें कि सलमान ने 'पठान' में कैमियो किया था और यह फिल्म का प्रमुख आकर्षण था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Tiger 3 actor Salman Khan called Pathaan Shah Rukh Khan for help in trailer Fans think so
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अब शाहरुख टाइगर 3 में एक कैमियो में नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार 'टाइगर वर्सेस पठान' के लिए भी साथ काम करने के लिए तैयार हैं, जो अगले साल शुरू होने वाली है। सलमान की मौजूदगी के अलावा कैटरीना के एक्शन अवतार से भी फैंस हैरान हैं। 

विज्ञापन
Did Tiger 3 actor Salman Khan called Pathaan Shah Rukh Khan for help in trailer Fans think so
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

खासकर उनके टॉवल वाले सीन ने सभी को दंग कर दिया है। इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी कैटरीना एक्शन करती नजर आई थीं और फैन्स अब तीसरे पार्ट में उन्हें फिर से मारधाड़ करते हुए देखना चाहते हैं। यह फिल्म 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed