{"_id":"652d75f073c845b8ec0fee87","slug":"vicky-kaushal-reacts-to-wife-katrina-kaif-and-salman-khan-action-packed-tiger-3-trailer-details-inside-2023-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: कटरीना कैफ के एक्शन ने किया विक्की कौशल को हैरान, टाइगर 3 का ट्रेलर देख अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: कटरीना कैफ के एक्शन ने किया विक्की कौशल को हैरान, टाइगर 3 का ट्रेलर देख अभिनेता ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक टाइगर 3 का ट्रेलर सोमवार (16 अक्तूबर) को आखिरकार जारी कर दिया गया। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इस ट्रेलर को प्रशंसको के साथ बॉलीवुड हस्तियों का भी अपार प्यार मिल रहा है। अब इस लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में अभिनेता ने अपनी पत्नी की फिल्म के ट्रेलर पर इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी।
विक्की कौशल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैटरीना के पोस्ट फिर से साझा किया। सलमान खान अभिनीत फिल्म के एक्शन से भरपूर ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्की ने कैप्शन में ''सुपर्ब'' लिखा। बता दें कि स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म से सलमान खान एक बार फिर टाइगर के रूप में लौट रहे हैं। ट्रेलर में उन्हें अपने देश और परिवार की रक्षा करते हुए देखा जा सकता है, जबकि जोया उर्फ कैटरीना भी कई एक्शन दृश्यों में नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : social media
वहीं, अंत में इमरान हाशमी की खतरनाक झलक भी देखने को मिलती है। इसके वन लाइनर भी अपना जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। वीडियो के अंत में सलमान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब तक टाइगर मारा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं"।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।