साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती अपनी नई फिल्म 'सैंधव' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के जरिए एक्शन से भरपूर अवतार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म के क्रेज देखने को मिल रहा है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का एक दिलचस्प और पावर-पैक टीजर जारी किया, जिसने प्रशंसकों को और उत्साहित कर दिया।
Saindhav: 'सैंधव' फिल्म का एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज, खलनायक बन खूंखार अंदाज में वेंकटेश के साथ भिड़े नवाजुद्दीन
आज सोमवार को निर्माताओं ने वेंकटेश दग्गुबाती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सैंधव' का एक पावर-पैक टीजर जारी किया। टीजर में वेंकटेश को एक दयालु पिता और एक क्रूर व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सबसे बड़ी कार्टेल डील को पूरा करने से रोकने के मिशन पर है। टीजर में भावनात्मक कहानी, हिंसक एक्शन सीन्स के साथ नवाजुद्दीन और वेंकटेश दग्गुबाती के बीच दमदार और क्रूर भिड़ंत देखने को मिली।
Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, "यह तो टीजर है, ट्रेलर अभी आना बाकी है।" नेटिजन्स ने जमकर अभिनेता की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और उनकी अदाकारी को सराहा। एक यूजर ने लिखा, ''यह वही है, जिसका हम इंतजार कर रहे थे, नवाज भाई बनाम वेंकी।'' वहीं एक अन्य ने लिखा, “नवाज वापस आ गए हैं। इससे मीम की एक नई दुनिया बनेगी।'' एक अन्य ने लिखा, "इससे मेरे रोंगटे खड़े हो गए।''
View this post on Instagram
A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बेटी राहा को रोज ईमेल भेजती हैं आलिया भट्ट
इससे पहले नवाजुद्दीन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने खलनायक 'विकास मलिक' के रूप में अभिनेता का बहुप्रतीक्षित पोस्टर जारी किया था और लिखा था, 'टीम सैंधव राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है और उन्हें डरावने रूप में पेश करती है।
Rajkummar Rao: शाहरुख खान से कुछ खास चोरी करना चाहते हैं राजकुमार राव, अभिनेता के खुलासे से सब हैरान
'सैंधव' एक अखिल भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तले वेंकट बयानापल्ली द्वारा निर्मित है। संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया गया है। फिल्म में वेंकटेश और नवाजुद्दीन के अलावा बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Prithviraj Sukumaran: सुकुमारन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'सालार' से रिलीज हुआ धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर
