सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur: फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभाने पर कंगना से हुई फातिमा की तुलना, बोलीं- दोनों में बड़ा अंतर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 16 Oct 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh on comparison with Kangana Ranaut Emergency as she Indira plays Gandhi role in Sam Bahadur
फातिमा सना शेख-कंगना रणौत - फोटो : Social media

अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों 'धक धक' में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी अगली फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ अपने फैंस का एक बार फिर पूरी तरह से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं अभिनेत्री कंगना रणौत भी अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी। इस किरदार को लेकर फातिमा और कंगना की तुलना हो रही है। अब, हाल ही में दिए इंटरव्यू में फातिमा ने कंगना के साथ तुलना किए जाने के बारे में बात की।

Trending Videos
Fatima Sana Shaikh on comparison with Kangana Ranaut Emergency as she Indira plays Gandhi role in Sam Bahadur
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram
इस बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा कि जहां वह अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार अपना किरदार निभा रही हैं, वहीं कंगना अपना किरदार अलग तरह से निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दो कलाकार एक ही भूमिका निभा रहे हैं तो तुलना होना स्वाभाविक है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। दोनों दृष्टिकोण सही हो सकते हैं। यह सब चरित्र की भावना के बारे में है।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बेटी राहा को रोज ईमेल भेजती हैं आलिया भट्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh on comparison with Kangana Ranaut Emergency as she Indira plays Gandhi role in Sam Bahadur
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अभिनेत्री ने 'इमरजेंसी' में कंगना के लुक के बारे में भी बात की। फातिमा ने कहा कि उन्होंने 'इमरजेंसी' में कंगना का लुक देखा है, और यह वास्तव में अच्छा था। सभी को उनका लुक पसंद आया। दरअसल, एक भी शख्स ऐसा नहीं था, जिसे उनका इंदिरा गांधी वाला लुक पसंद न आया हो। बालों और मेकअप के साथ वह बहुत अच्छी दिख रही थीं और देखने में वह पूर्व प्रधानमंत्री की तरह लग रही थीं।
Rajkummar Rao: शाहरुख खान से कुछ खास चोरी करना चाहते हैं राजकुमार राव, अभिनेता के खुलासे से सब हैरान

Fatima Sana Shaikh on comparison with Kangana Ranaut Emergency as she Indira plays Gandhi role in Sam Bahadur
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सैम बहादुर' में किरदार के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए फातिमा ने बताया कि उन्होंने उनके बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। उन्होंने कहा कि कंगना उस समय से इंदिरा का किरदार निभा रही हैं, जब वह काफी बड़ी थीं और वह खुद उससे पहले के समय से उनका किरदार निभा रही हैं। उनके मुताबिक इंदिरा गांधी का सफर बेहद दिलचस्प है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों, शासकों और सम्राटों के बारे में अधिक बात करनी चाहिए, क्योंकि सभी को पता होना चाहिए कि देश में क्या हुआ है।
Prithviraj Sukumaran: सुकुमारन के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'सालार' से रिलीज हुआ धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh on comparison with Kangana Ranaut Emergency as she Indira plays Gandhi role in Sam Bahadur
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बात करें अभिनेत्री की फिल्म के बारे में तो 'सैम बहादुर' में फातिमा के अलावा विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से होगी। वहीं कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' 24 नवंबर को रिलीज होगी।
Tiger 3: 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए सलमान को नहीं मिलेगा 'पठान' का साथ, जानें मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed