फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhamaka: मुंबई में कार्तिक की नई फिल्म का ट्रेलर धमाका, डेढ़ साल बाद हुई किसी फिल्म की पहली कॉन्फ्रेंस

Tue, 19 Oct 2021 04:38 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 19 Oct 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Dhamaka: The trailer of Kartik aryans new film Dhamaka is released the first conference of a film held after a year and a half
धमाका प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जो काम हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े दिग्गज नहीं कर पाए, उसे हिंदी सिनेमा में बहुत तेजी से उभरे सुपरसितारे कार्तिक आर्यन ने कर दिखाया। जी हां, कोरोना महामारी के बीच मुंबई में किसी हिंदी फिल्म की पहली प्रेस कांफ्रेंस मंगलवार को कार्तिक आर्यन की नई फिल्म की हुई। मौका रहा उनकी अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) के ट्रेलर लॉन्च का। सिर्फ 10 दिन में शूट हुई अपनी तरह की इस पहले हिंदी फिल्म का प्रीमियर अगले महीने नेटफ्लिक्स पर होना है और उससे पहले  जो ट्रेलर फिल्म का मंगलवार को रिलीज किया गया, उसने वाकई धमाका कर दिया है। फिल्म के निर्देशक राम माधवानी की मानें तो फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) की कहानी में पत्रकारिता सिर्फ एक माध्यम भर है, ये फिल्म पत्रकारिता पर नहीं है। उनके मुताबिक ये फिल्म एक मानवीय कहानी है और इसमें एक व्यक्ति के संघर्ष को परदे पर दिखाया गया है। फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन ने इस मौके पर जुटे सभी लोगों का इस बात के लिए शुक्रिया किया कि वे इतने महीनों बाद किसी प्रेस कांफ्रेस के लिए इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर नेटफ्लिक्स की ओरीजनल फिल्म्स व लाइसेंसिंग निदेशक प्रतीक्षा राव ने कहा कि नेटफ्लिक्स   का दर्शक वर्ग भारत में वह है जो फिल्में देखना पसंद करता है।



 

 

Dhamaka: The trailer of Kartik aryans new film Dhamaka is released the first conference of a film held after a year and a half
धमाका प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर, रणबीर और कार्तिक

फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) के ट्रेलर लांच से पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्म में अपनी न्यूज एंकर अर्जुन पाठक की भूमिका में फिल्म का एक सीन इस मौके पर बनाए गए सेट पर करके दिखाया और उसके लिए मिली तालियों के बाद सेट पर फिल्म के बाकी सितारे अमृता प्रकाश और मृणाल ठाकुर भी पहुंचे। फिल्म के निर्देशक राम माधवानी और निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने भी अपनी फिल्म के सितारों का मंच पर साथ दिया। अपने 10 साल के करियर में पांच सुपरहिट फिल्में दे चुके कार्तिक आर्यन से ही सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए। रणवीर सिंह और रणवीर कपूर के साथ फुटबॉल के मैदान पर रंग जमाने का उदाहरण देते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इन दोनों के साथ मिलकर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘प्यार का पंचनामा’ की तीसरी किस्त नहीं करना चाहेंगे? उन्होंने मुस्कुराकर बात फिल्म के निर्माता लव रंजन का नाम लेते हुए टाल दी।

 

Dhamaka: The trailer of Kartik aryans new film Dhamaka is released the first conference of a film held after a year and a half
धमाका प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंटेंट सिनेमा पर कार्तिक की नजर

कार्तिक आर्यन कोरोना महामारी के दौरान काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी पिछली ‘लव आजकल’ फिल्म देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने से ठीक पहले रिलीज हुई थी। इसके बाद वह करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज की एक एक फिल्म से बाहर हुए। तब लोगों को लगा था कि ये घटनाएं कहीं कार्तिक के लिए नुकसानदेह न साबित हो लेकिन इन फिल्मों को छोड़ने के बाद उनकी जो फिल्में ‘फ्रेडी’, ‘शहजादा’ और ‘कैप्टन इंडिया’ घोषित हुईं, उन्होंने फिर से कार्तिक को सितारों की पहली कतार में ला खड़ा किया। इस बारे में पूछे जाने पर कार्तिक कहते हैं, ‘कोरोना महामारी के दौरान मैंने कहानियों खूब सारी पढ़ीं और विविधतापूर्ण फिल्मों पर अपना ध्यान केंद्रित रखा। ऐसा नही है कि मैं रोमांटिक कॉमेडी फिल्में अब नहीं करना चाहता। मुझे पहचान दिलाने वाली इन फिल्मों को मैं खूब करना चाहता हूं और आगे भी करता रहूंगा लेकिन इसके साथ ही मेरा प्रयोगधर्मी सिनेमा भी अब जारी रहेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhamaka: The trailer of Kartik aryans new film Dhamaka is released the first conference of a film held after a year and a half
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘धमाका’ के लिए आंख मूंद कर की हां

बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड और किसी गॉडफादर के यहां तक आ पहुंचे कार्तिक के मुताबिक निर्माता और निर्देशक अब उनके पास दमदार कहानियों वाली फिल्में लेकर आ रहे हैं और इससे उनका मनोबल काफी बढ़ा है। फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) के निर्देशक राम माधवानी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह एक बहुत ही सुलझे हुए निर्देशक हैं। उन्होंने जब मुझे ये फिल्म ऑफर की तो मैंने आंख मूंदकर इसके लिए हां कर दी। उनका फिल्म बनाने का तरीका भी एकदम अलग है। वह सेट पर 360 डिग्री सक्रिय रहने वाला सिस्टम बनाकर शूटिंग करते हैं। सीन शुरू होने से पहले लाइट्स, कैमरा, एक्शन जैसा भी कुछ नहीं बोलते हैं। वह कलाकार को उसकी तबीयत के हिसाब से अपना किरदार करने की पूरी छूट देते हैं।’

विज्ञापन
Dhamaka: The trailer of Kartik aryans new film Dhamaka is released the first conference of a film held after a year and a half
धमाका प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मृणाल का रिपोर्टर बनने का सपना पूरा

फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) में एक रिपोर्टर का किरदार कर रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा, ‘इस फिल्म ने मेरा एक सपना पूरा कर दिया है। अभिनय में आने से पहले मैं पत्रकारिता की विद्यार्थी रही हूं और मेरा ख्वाब था कि मैं एक क्राइम जर्नलिस्ट बनूं। इस फिल्म ने मेरा वह सपना पूरा कर दिया है। राम माधवानी के साथ काम करना मेरी विश लिस्ट में शामिल रहा है और मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ये मौका दिया।’ राम माधवानी के मुताबिक मृणाल ठाकुर फिल्म ‘धमाका’ (Dhamaka) में एक स्पेशल अपीयरेंस कर रही हैं। अपने व्यस्त शेड्यूल से उन्होंने इस फिल्म के लिए समय निकाला, इसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed