फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yuvika Chaudhary: जानें कौन हैं युविका चौधरी, जो जातिसूचक टिप्पणी करने की वजह से हो गईं गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 04:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Oct 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
know everything about  Actor Yuvika Chaudhary, Accused Of Casteist Remarks
yuvika choudhary - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 9' फेम अभिनेत्री युविका चौधरी को 18 अक्तूबर को हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उन्हें बाद में अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। युविका टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं, वो कई रिएलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। युविका का जन्म 2 अगस्त 1983 को हुआ है। वह उत्तर प्रेदश के बड़ौत की रहने वाली हैं। बिग बॉस में आने के बाद से युविका की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों तक पहुंच गई है। यही वजह है कि उनकी वीडियोज व ब्लॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।



कैसे बढ़ा मामला
युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने पति प्रिंस नरूला के साथ नजर आ रही थीं। उसी दौरान युविका जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर देती हैं। बस फिर क्या था जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों का गुस्सा जमकर बाहर आने लगा और उन्होंने युविका के गिरफ्तारी की मांग उठानी शुरू कर दी। चलिए जानते हैं कौन हैं युविका चौधरी।

know everything about  Actor Yuvika Chaudhary, Accused Of Casteist Remarks
युविका चौधरी - फोटो : Instagram
युविका चौधरी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं और वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों बटोरती आई हैं। अभिनेत्री ने एक्टर प्रिंस नरूला से 'बिग बॉस' के 9वें सीजन के बाद अक्तूबर 2018 को शादी कर ली थी। हालांकि इससे पहले युविका ने एक्टर विपुल रॉय को 10 साल तक डेट किया था लेकिन बाद में किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। 
know everything about  Actor Yuvika Chaudhary, Accused Of Casteist Remarks
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

युविका चौधरी ने 'अस्तित्व-एक प्रेम कहानी', 'दफा 420', 'कुमकुम भाग्य', 'बिग बॉस 9' और 'लाल इश्क' जैसे शोज में काम किया है। उन्होंने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं साल 2007 में वह फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'तो बात पक्की', 'याराना', 'अफरा-तफरी', 'समर 2007' और एक पंजाबी फिल्म में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know everything about  Actor Yuvika Chaudhary, Accused Of Casteist Remarks
Yuvika and prince - फोटो : Instagram

प्रिंस और युविका की लव स्टोरी रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस में शुरू हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दोनों की शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट के जगत के सितारे नजर पहुंचे थे।

विज्ञापन
know everything about  Actor Yuvika Chaudhary, Accused Of Casteist Remarks
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री को जातिवादी टिप्पणी के लिए विरोध सहना पड़ा हो। इससे पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने अपने एक सोशल मीडिया वीडियो में जातिवादी शब्द का इस्तेमाल किया था। ट्रोल होने के बाद मुनमुन ने माफीनामा जारी किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed