{"_id":"616e9a607a90655fce24470c","slug":"new-house-salman-khan-rents-a-duplex-in-bandra-will-pay-a-rent-of-rs-8-25-lakh-every-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया घर: सलमान खान ने बांद्रा में किराए पर लिया फ्लैट, हर महीने चुकाएंगे 8.25 लाख रुपये का रेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नया घर: सलमान खान ने बांद्रा में किराए पर लिया फ्लैट, हर महीने चुकाएंगे 8.25 लाख रुपये का रेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 19 Oct 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री में अपनी सफल फिल्मों के साथ ही सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक है। सलमान फिल्मों के अलावा विभिन्न ब्रांड के विज्ञापन और अन्य प्रोजक्ट जैसे बिग बॉस आदि के लिए भी मोटी रकम लेते हैं। मुंबई में कई संपत्तियों के मालिक होने के बावजूद अभिनेता अपने परिवार के साथ बांद्रा के लोकप्रिय गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं।
अब सलमान खान ने हाल ही में अपने बांद्रा वाले घर के पास एक डुप्लेक्स के लिए रेंट एग्रिमेंट फाइनल किया है। जानकारी के लिए मुताबिक एक्टर हर महीने इस अपार्टमेंट के लिए 8.25 लाख रुपये किराया देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर है। इस प्रॉपर्टी के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। 2,265 वर्ग फीट की इस प्रॉपर्टी को सलमान खान ने 11 महीने के लिए किराए पर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डुप्लेक्स कथित तौर पर सलमान खान की फर्म के लिए काम करने वाले लेखक के पैड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट का बात करें तो हाल ही सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' की रिलीज डेट की घोषणा की थी। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अगले महीने 26 नवंबर को रिलीज होगी।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, वहीं आयुष शर्मा गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से टकराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' के अलावा सलमान टाइगर 3 में कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'किक 2' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सलमान, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल करते भी दिखाई देंगे। इन फिल्मों के अलावा अभिनेता अपने अन्य प्रोजेक्ट में भी काफी व्यस्त है। वह फिलहाल टेलीविजन के लोकप्रिय विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।