फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादगार: पति निक जोनस संग स्पेन में टाइम बिता रहीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 19 Oct 2021 02:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Oct 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen spending time in Spain with husband Nick Jonas pictures surfaced on the Internet
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में एक्ट्रेस के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काले और सफेद रंग की ड्रेस में बेदह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति  निक हरे रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें  प्रियंका ने उन्हें पीछे से गले लगाया हुआ है।

नीले समुद्र के बीच में क्लिक हुई इन तस्वीरों में उनके साथ उनके दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। निक ने यह तस्वीर अपने दोस्त अकारी कलाई के जन्मदिन की पोस्ट की। तस्वीर साझा करते हुए निक ने लिखा, "सबसे अच्छे लोगों में से एक को जन्मदिन मुबारक हो। लव यू अकारी कलाई।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्टोरी में 'हैप्पी बर्थडे' का स्टिकर भी पोस्ट किया। प्रियंका फिलहाल स्पेन में है, जहां वह अपनी आगामी थ्रिलर सीरीज सिटाडेल के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रही है। अभिनेत्री यहां बिताए अपने समय की तस्वीरें शेयर फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं।

Social media: Priyanka Chopra was seen spending time in Spain with husband Nick Jonas pictures surfaced on the Internet
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले प्रियंका ने सोमवार रात अपने डिनर डेट की एक नई तस्वीर शेयर की थी।  इंस्टाग्राम पर लाल गुलाब के साथ साझा की इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने  लिखा, "उस तरह की रात।" उन्होंने इस तस्वीर में अपनी मां मधु चोपड़ा, निक और उसके भाई फ्रैंकलिन जोनास को भी टैग किया।

Social media: Priyanka Chopra was seen spending time in Spain with husband Nick Jonas pictures surfaced on the Internet
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

निक और प्रियंका अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट के दौरान निक ने प्रियंका को ' परफेक्ट लाइफ पार्टनर' कहकर संबोधित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen spending time in Spain with husband Nick Jonas pictures surfaced on the Internet
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका और निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में शादी की और बाद में दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन आयोजित किए थे।

विज्ञापन
Social media: Priyanka Chopra was seen spending time in Spain with husband Nick Jonas pictures surfaced on the Internet
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें द मैट्रिक्स रिसरेक्शन, टेक्स्ट फॉर यू और आलिया भट्ट- कैटरीना कैफ के साथ हाल ही में घोषित हुई बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed