फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: आर्यन की जमानत तक 'मन्नत' में नहीं बनेगी मिठाई, गौरी खान ने स्टाफ को दी सख्त हिदायत

Tue, 19 Oct 2021 02:13 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 19 Oct 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Gauri Khan Reportedly Issues Strict Instructions To Staff, No Sweets In Mannat Till Aryan Khan Returns
गौरी खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर से एनसीबी की गिरफ्त में हैं। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी के दैरान आर्यन समेत अन्य आरोपियों को पकड़ा गया था। ऐसे में उन्हें किला कोर्ट की तरफ से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। फिलहाल आर्यन खान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। वह अन्य आरोपियों के साथ आर्थर रोड जेल में बंद है। शाहरुख और गौरी अपने बेटे की चिंता में न सो पा रहे हैं, न ठीक से खा पी रहे हैं। गौरी खान ने हाल में ही आर्यन से वीडियो कॉल पर बात की थी, जिस दौरान दोनों के आंसू एक दूसरे को देखकर नहीं थम रहे थे। यहां तक की नवरात्रि के समय से ही गौरी ने चीनी और मिठाई से दूरी बना ली है। अब खबर है कि खान परिवार आर्यन की बेल होने से पहले किसी भी त्योहार से दूर ही रहेंगे।

Gauri Khan Reportedly Issues Strict Instructions To Staff, No Sweets In Mannat Till Aryan Khan Returns
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं बनेगी घर में कोई मिठाई 
रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी ने अपने घर 'मन्नत' के स्टाफ को सख्त तौर पर आदेश दिए हैं कि आर्यन जब तक घर नहीं लौटते तब तक कोई भी मिठाई नहीं बनाई जाएगी। दरअसल, कहा जा रहा है कि मन्नत का स्टाफ लंच में खीर बना रहा था, जैसे ही ये बात गौरी को पता चली तो उन्होंने स्टाफ को रोका और आर्यन के रिहा होने तक कोई भी मिठाई न बनाने की हिदायत दी।

Gauri Khan Reportedly Issues Strict Instructions To Staff, No Sweets In Mannat Till Aryan Khan Returns
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम - फोटो : Instagram
गौरी ने चीनी खानी छोड़ी
आर्यन खान जब से जेल में हैं, गौरी बेहद परेशान हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर यानि नवरात्रि के त्योहार के दौरान ही चीनी खानी छोड़ दी थी। यहां तक की घर के बाकि सदस्य भी मीठा नहीं खा रहे हैं। गौरी ने बेटे की रिहाई तक सभी ने मीठा त्याग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan Reportedly Issues Strict Instructions To Staff, No Sweets In Mannat Till Aryan Khan Returns
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

खान परिवार की खास अपील
बेटे को लेकर शाहरुख और गौरी बेहद परेशान हैं। ऐसे में शाहरुख ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों से अनुरोध किया है कि इस कठिन समय के दौरान 'मन्नत' आने से बचें। ऐसे में शाहरुख के खास दोस्त उनसे फोन के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Gauri Khan Reportedly Issues Strict Instructions To Staff, No Sweets In Mannat Till Aryan Khan Returns
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

घर पर नहीं बनेंगे त्योहार 
मन्नत को हमेशा ईद और दीवाली के मौके पर दुल्हन की तरह सजाया जाता था। लेकिन इस बार शाहरुख के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। अब आर्यन खान की 20 अक्टूबर को बेल पर फिर से सुनवाई होगी। जिसके बाद ही शाहरुख के घर में दिवाली के दीए जल पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed