फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कलाकार ने बनाई 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग में आकर्षक तस्वीरें, माधुरी-सलमान की अदाओं पर फिदा बॉलीवुड

Mon, 28 Jun 2021 06:47 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
dhanraj shelke painting of Madhuri Dixit and Salman Khan prepared with 24 carat gold
24 कैरेट गोल्ड से बनाई माधुरी और सलमान की ऑयल पोट्रेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पति श्रीराम नेने के साथ और अभिनेता सलमान खान की उनके पिता सलीम खान के साथ तैयार किए गए ऑयल पोर्ट्रेट्स ने इन दिनों हिंदी फिल्म जगत में धूम मचा रखी है। चोटी के गिने चुने सितारों तक पहुंची ये तस्वीरें हम खास ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए तलाश कर लाए हैं। इन्हें बनाने वाले कलाकार हैं धनराज सागर शेलके जिनके परदादा महादेवराव मिस्त्री शेल्के ने कभी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोयला संचालित कारों और ट्रक इंजनों के आविष्कार में बड़ा योगदान किया था। महाराष्ट्र के शीर्षस्थ परिवारों से संबंध रखने वाले धनराज का पारिवारिक कारोबार बहुत बड़ा है लेकिन उन्होंने धन की विरासत की बजाय मन की विरासत को चुना और अब वह 18 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड में ऑयल पोर्ट्रेट बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। इस कला को अपनाने के पीछे धनराज अपने पैशन को सबसे बड़ा कारण मानते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत की कलाओं को दुनिया भर में पहुंचाना उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

dhanraj shelke painting of Madhuri Dixit and Salman Khan prepared with 24 carat gold
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धनराज सागर शेल्के कहते हैं, “मैं भारत की सबसे फिल्म बॉलीवुड हस्तियों सलमान खान और माधुरी दीक्षित नेने जी की तस्वीरें बनाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। क्लास और स्टाइल में यह चित्र अपना काम और समृद्धि खुद बयां करती हैं। शुद्ध 24 कैरेट सोने से बनी यह पेंटिंग को जनता के सामने पेश करना दुर्लभ है।” कला में किसी तरह की भी औपचारिक शिक्षा नहीं होने के बावजूद, धनराज देश के पहले कलाकार हैं, जो 18 कैरेट और 24 कैरेट सोने में ऑयल से चित्र बनाते हैं। कई भारतीय फिल्म हस्तियों, हॉलीवुड के सितारों, और खिलाड़ियों के अलावा देश के कई प्रमुख उद्योगपतियों और कॉरपोरेट्स ने भी धनराज का काम देखा है और सराहा है। टोक्यो इंटरनेशनल आर्ट फेयर जैसी प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में उनकी कला का सम्मान हो चुका है।

dhanraj shelke painting of Madhuri Dixit and Salman Khan prepared with 24 carat gold
धनराज सागर शेल्के - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की एक नामी रियल इस्टेट कंपनी और मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी उनकी विरासत है। लेकिन अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल न होकर कलाकार बनने की अपनी इच्छा को पूरा कर पाने के लिए धनराज को अपने परिवार का भी खूब समर्थन मिला। कोल्हापुर के रहने वाले धनराज ने यह कला महाराष्ट्र के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार मोहनराव गणपतराव वडांगेकर से सीखी है। धनराज की बचपन से ही ड्राइंग में रुचि रही लेकिन जिस कला को उन्होंने अब अपनाया है, उसमें दक्षता हासिल करने में उन्हें 11 साल लगे। धनराज कहते हैं, "मुझे पोर्ट्रेट पर क्रिस्टल, धातु, रत्न और हीरे आदि के साथ 24 कैरेट सोने का उपयोग करना पसंद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
dhanraj shelke painting of Madhuri Dixit and Salman Khan prepared with 24 carat gold
गोल्ड प्लेटिंग सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धनराज अपनी कला पर तो समय बिताते ही हैं, साथ में उन्होंने 80 से अधिक कलाकारों को अपने साथ रोजगार भी दे रखा है। इन-हाउस आर्ट और ग्राफिक स्टूडियो के साथ 20 हजार वर्ग फुट क्षेत्र की एक विशेष आर्ट गैलरी में वह अपने साथियों के साथ हाइपरप्लास्टिक पेंटिंग, मूर्तिकला, 3 डी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स और बड़े इंस्टॉलेशन जैसे कला रूपों पर इन दिनों दिन रात काम करते दिखते हैं।

विज्ञापन
dhanraj shelke painting of Madhuri Dixit and Salman Khan prepared with 24 carat gold
गोल्ड प्लेटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों के कारोबार को छोड़ कला के इस क्षेत्र को अपनाने वाले धनराज की गिनती नई पीढ़ी के ऑनलाइन प्रभावकों में भी होती है। उन्होंने ये भी तय किया है कि ये कला केवल अमीरों के लिए बनकर न रह जाए, इसके लिए उन्होंने अपनी इस आर्ट के लोकप्रिय संस्करण भी तैयार किए हैं, जिन्हें कोई भी सामान्य व्यक्ति दो हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये में खरीद सकता है। हर पेटिंग उसमें प्रयुक्त सामग्री जैसे सोना, रत्न आदि के प्रमाण पत्र के साथ ही दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed