{"_id":"60d9c6c88ebc3ecc084c7d45","slug":"kangana-ranaut-attacks-movie-mafia-pappus-asked-the-audience-the-names-of-the-celebs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुस्सा: मूवी माफियाओं पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- कहा जा रहा है मैं जॉबलेस हूं जबकि खुद...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गुस्सा: मूवी माफियाओं पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- कहा जा रहा है मैं जॉबलेस हूं जबकि खुद...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी फिल्मों के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी किसी के साथ बयानबाजी को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। वैसे पिछले दिनों कंगना अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं के खिलाफ हमेशा से खुलकर बोलती रही हैं। अब एक बार फिर से अभिनेत्री ने बॉलीवुड माफियाओं पर गुस्सा निकाला है और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सिर्फ यही नहीं इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने 100 एफआईआर दर्ज करने की बात तक कह दी है। कंगना ने इसमें किसी का भी नाम नहीं लिया है।
कंगना ने क्या लिखा पोस्ट में
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जब भी मैं अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करती हूं, मूवी माफिया के पप्पुओं की नींद उड़ जाती है। एक मूर्ख को मैं जानती हूं जिसका पसंदीदा काम फर्जी अफवाहें फैलाना है कि, उसने कहा कि 150 करोड़ का बिजनेस करने वाली मणिकर्णिका फ्लॉप है और कहा कि मेरे पास काम नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि वह खुद चार साल से गायब है और उसके पास कोई काम नहीं है।'
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'वह फर्जी रिश्तों को आगे बढ़ाता है और एक बच्चे को इतना टॉर्चर किया कि वह मरने को मजबूर हो गया है। यह निगेटिवटी फैलाता है और दूसरों की जासूसी करता है... उसके नाम का अंदाजा लगाइए? जिन लोगों को लगता है कि वह दूसरों का इस्तेमाल अपने अंजेडा के लिए करके सफल हो सकते हैं तो वह इस धरती पर कूड़ा है। यह घटिया जीव दूसरे की एक कीड़े से भी बुरी जिंदगी जीते हैं क्योंकि यह दूसरों की इमेज खराब करने के लिए फर्जी अफवाहें और झूठ मीडिया में फैलाते हैं।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना रणौत की बात यही खत्म नहीं हुई उन्होंने आगे लिखा, 'कई हफ्तों से मुझे कैंपेन का सामना करना पड़ रहा है, मीडिया में कहा जा रहा है कि मैं जॉबलेस हूं और अपना टैक्स भी नही भर सकती। कोरोना की वजह से कोई भी शूटिंग नहीं कर पा रही हूं, लेकिन आज यह खबर फैलाई जा रही है कि मेरा करियर खत्म हो गया है। बहुत से लोग यह घोषित कर रहे हैं कि मेरा पूरा करियर ही फ्लॉप है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
कंगना आगे लिखती हैं, 'मैं आज सबसे सफल अभिनेत्री हूं। मैं खामोश बैठकर नहीं सहने वाली। मैं सभी को एक्सपोज कर दूंगी और तब तुम लोग मुझ पर 100 एफआईआर भी करवा सकते हो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह मेरी आखिरी चेतावनी है, पीछे हट जाओ।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें, पिछले दिनों कंगना रणौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में लग चुकी है। इस फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लुक लेते हुए फोटो फैंस के साथ साझा की थी। तो वहीं कंगना की 'थलाइवी' भी रिलीज होनी है। इन फिल्मों के अलावा अभिनेत्री 'धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘मणिकर्णिका रिटर्नस: दी लीजेंड ऑफ दिद्दा’ पर काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।