फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकलची: बॉलीवुड में ट्वीट से लेकर फैशन तक किया गया है कॉपी, ये रहा सबूत

Mon, 28 Jun 2021 06:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 28 Jun 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood stars copy another people work see photos
मलाइका अरोड़ा, डब्बू रत्नानी, उर्वशी रौहतेला - फोटो : Instagram

एक दौर था जब बॉलीवुड में सब कुछ ओरिजनल था चाहे वो फैशन हो या फिल्म या फिर फिल्मों का संगीत। हर चीज में अपनी एक खास बात थी। लेकिन आज कल बॉलीवुड पर हर चीज को कॉपी करने का आरोप लगता है। फिर चाहे वो फिल्मों के म्यूजिक की बात हो लिरिक्स की बात हो या फिर उनके फैशन की। अक्सर बॉलीवुड सितारें जब भी कोई स्टाइलिश कपड़े पहन कर रेड कार्पेट पर उतरते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीर डालते हैं तो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर लोग दूसरी तस्वीर डालकर उनपर नकल करने का आरोप लगा देते हैं।



स्टाइल के साथ ट्वीट तक किए कॉपी

बॉलीवुड के कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने संगीत से लेकर ट्वीट तक हर चीज को कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर नकल करने के लिए कई बार तो इन सितारों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने दूसरे की चीजों को कॉपी किया और उसे खुद की मेहनत बताने से वो बिलकुल भी नहीं कतराए।

These Bollywood stars copy another people work see photos
उर्वशी रौहतेला - फोटो : Instagram

उर्वशी रौतेला

एक या दो बार नहीं बल्कि अभिनेत्री उर्वशी पर कई बार दूसरों का कंटेंट चुराने का आरोप लग चुका है। उर्वशी को दूसरों के काम को अपनी राय बनाकर सोशल मीडिया पर पेश करने के लिए जाना जाता है। उर्वशी ने जॉन पॉल ब्रेमर के द्वारा ऑस्कर विजेता फिल्म 'पैरासाइट' पर लिखे गए विचारों को कॉपी करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया और उसे अपनी राय बताई। जिसके बाद किसी शख्स ने दोनों के स्क्रीन शॉट की एक पोस्ट साझा की और लिखा, 'ओह माय गॉड।'
 

These Bollywood stars copy another people work see photos
डब्बू रत्नानी - फोटो : Instagram Post

डब्बू रत्नानी

कियारा आडवाणी ने डब्बू रत्नानी के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट तब आया जब एक यूजर ने कियारा के फोटोशूट को डब्बू रत्नानी की क्रिएटिविटी नहीं बल्कि कॉपी बताया। उन्होंने इस फोटो को पॉइंट आउट करते हुए कहा कि डब्बू ने इसे अंतराष्ट्रीय फोटोग्राफर मैरी बार्श से कॉपी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood stars copy another people work see photos
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

जॉन अब्राहम

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब रत्नानी पर थीम को कॉपी करने का आरोप लगा है, इससे पहले भी एक फैशन साइट ने जॉन अब्राहम के टॉवल पोज की तुलना एंटोनियो बैंडेरस और सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर से की थी।
 

विज्ञापन
These Bollywood stars copy another people work see photos
सनी लियॉन - फोटो : Instagram

सनी लियोन

बीते साल सनी को सोशल मीडिया पर चैरिटी के लिए कॉपी करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें दूसरे के आर्ट वर्क की नकल करने के लिए बहुत सुनाया था। इस पेंटिंग को फ्रांस के एक चित्रकार मलिका फेवरे द्वारा बनाया गया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Diet Sabya (@dietsabya)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed