धनतेरस, वह त्योहार है जो रोशनी के पर्व कहे जाने वाले दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन लोग दिव्यता और समृद्धि के लिए अपने घरों को साफ करते हैं और दीयों और रंगोली से सजाते हैं। इसके अलावा, मुख्य परंपरा के अनुसार लोग इस दिन सोना, चांदी और अन्य धातुओं को खरीदते हैं। इस साल धनतेरस पूरे देश में 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सितारों ने अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए जानते हैं किन-किन सेलेब्स ने अपने प्रशंसकों को कहा 'हैप्पी धनतेरस'...
Dhanteras 2023: बॉलीवुड सेलेब्स में दिखी दिवाली की धूम, सितारों ने फैंस को खास नोट के साथ कहा 'शुभ धनतेरस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जान्हवी कपूर ने अपने फैंस को धनतेरस की बधाई देते हुए अपनी और बहन खुशी कपूर की कुछ तस्वीरें साझा की। इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, 'शुभ धनतेरस! आखिरी तस्वीर मेरी है जब मैं खुशु से एक बार और गले लगने के लिए कहती हूं।' दोनों बहने पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी कपूर जहां तस्वीरों में पर्पल कलर का लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं, वहीं खुशी भी पिंक कलर के लहंगे में अपनी बड़ी बहन को टक्कर दे रही हैं। दोनों बहनों की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान और कटरीना कैफ ने भी फैंस को दिवाली के पांच दिनों के त्योहार के शुभारंभ की बधाई दी। सलमान खान और कटरीना कैफ 12 नवंबर, 2023 को टाइगर और जोया के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर वापस लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, कटरीना और सलमान ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। दोनों तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कटरीना और सलमान ने लिखा, 'शुभ दीपावली, टाइगर3 इस रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।'
अपने बोल्ड लुक्स के कारण सुर्खियों में रहने वाली भूमि पेडनेकर भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने जीवन से जुड़े अपडेट्स देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। इतना ही नहीं भूमि हमेशा अपने फैंस को त्योहार के मौके पर बधाई भी देती हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा कर फैंस को 'शुभ धनतेरस' कहा। तस्वीर में भूमि एथनिक आटफिट पहनकर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। मोनालिसा स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से अभिनेत्री के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने धनतेरस के मौके पर साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'शुभ धनतेरस..'