फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: धनुष संग उड़ी थी श्रुति हासन के अफेयर की खबरें, हिल गई थी पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री

Tue, 18 Jan 2022 09:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Jan 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Dhanush Alleged extramarital affair with Shruti Haasan
dhanush and shruti haasan - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार धनुष ( Dhanush) ने और एश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa R Dhanush) ने  अपने 18 साल के शादी शुदा रिश्ते को खत्म कर लिया है। धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 नवंबर 2004 में धूमधाम से शादी रचाई थी। धनुष और ऐश्वर्या ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा - हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। हमने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Dhanush Alleged extramarital affair with Shruti Haasan
धनुष - फोटो : Instagram

शादी से पहले और शादी के बाद भी धनुष का किसी अभिनेत्री के साथ नाम नहीं जुड़ा। लेकिन 2011 में श्रुति हासन और धनुष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों ने फैंस के बीच भूचाल ला दिया था। फिल्म '3' की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। हैरानी की बात तो ये थी कि उस फिल्म का निर्देशन धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने ही किया था।

Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Dhanush Alleged extramarital affair with Shruti Haasan
shruti hassan - फोटो : instagram

ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या, श्रुति की बचपन की दोस्त हैं, ऐसे में श्रुति पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी ही दोस्त को धोखा दिया। खबरें थीं कि फिल्म के शूटिंग के वक्त धनुष और श्रुति हासन एक साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगे थे। उन दिनों धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं। हालांकि श्रुति ने एक इंटरव्यू में इसे बकवास कहा था। वहीं उस वक्त धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Dhanush Alleged extramarital affair with Shruti Haasan
धनुष - फोटो : ट्विटर

साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के साथ ही धनुष ने हिंदी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2013 में आई फिल्म रांझणा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। धनुष ने अब तक के अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Rajinikanth Separation: Dhanush Alleged extramarital affair with Shruti Haasan
अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : Instagram

धनुष साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth)   कई टीवी शोज में जज भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed