फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush Aishwaryaa Split: राम गोपाल वर्मा ने तलाक को लेकर किया विवादित ट्वीट, कहा- शादी एक बुरा रिवाज….

Tue, 18 Jan 2022 04:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 04:07 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल नागार्जुन और समांथा के तलाक के बाद अब हाल ही में अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक में सभी हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Split: Ram Gopal Varma made controversial tweet regarding divorce said Only divorces should be celebrated with sangeet
रामगोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल नागार्जुन और समांथा के तलाक के बाद अब हाल ही में अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक में सभी हैरान कर दिया है। धनुष और ऐश्वर्या ने सोमवार को अपनी 18 साल की शादी खत्म करने की जानकारी फैंस के साथ साझा की। स्टार कपल के इस ऐलान के बाद से ही उनके कई चाहने वालों के दिल टूट गए। धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर से जहां उनके फैंस बुरी तरह आहत हैं, तो वहीं निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल वर्मा ने शादी और तलाक के मुद्दे पर अपने ऐसे विचार रखे कि वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किए जा रहे हैं।


रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर कई ट्वीट करते हुए शादी को समाज में पूर्वजों की थोपी गई एक बुरी परंपरा करार दिया। इस बारे में अपनी राय रखते हुए वर्मा ने कई ट्वीट्स किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, सिर्फ तालाब का जश्न संगीत के साथ मनाना चाहिए क्योंकि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं। जबकि शादियां चुपचाप आयोजित की जानी चाहिए, क्योंकि यह एक- दूसरे के खतरनाक गुणों को जांचने की एक प्रक्रिया है। 

Dhanush Aishwarya Split: Ram Gopal Varma made controversial tweet regarding divorce said Only divorces should be celebrated with sangeet
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने शादी को बुरा बताते हुए लिखा, शादी सबसे बुरा रिवाज है, जो हमारे पूर्वजों द्वारा हम पर थोपा गया है, दुख और सुख के निरंतर चक्र को बढ़ावा देने के लिए।

 

Dhanush Aishwarya Split: Ram Gopal Varma made controversial tweet regarding divorce said Only divorces should be celebrated with sangeet
रामगोपाल वर्मा (फाइल फोटो)

इस ट्वीट के अलावा रामगोपाल वर्मा ने शादी और प्यार को लेकर कई अन्य ट्वीट भी किए। जिसे लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। एक ने यूजर ने राम गोपाल वर्मा को फटकार लगाते हुए लिखा, आप का मतलब है कि हर तीसरे- पांचवें दिन लोगों को नया प्यार ढूंढना चाहिए. पर यह अमेजन पर उपलब्ध चीज नहीं है सर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Split: Ram Gopal Varma made controversial tweet regarding divorce said Only divorces should be celebrated with sangeet
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा - फोटो : amar ujala

वहीं एक अन्य यूजर ने रामगोपाल वर्मा के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, शादी कोई नाटक या खेल नहीं है, जिसमें आना- जाना किया जाए। यह दो दिलों के बीच का गहरा रिश्ता है। आजकल लोग बड़ी आसानी से शादीशुदा जिंदगी तोड़ देते हैं, बिना किसी सही वजह के। एक और यूजर ने लिखा ,वर्मा जी आपको तो पश्चिम देशों में जन्म लेना चाहिए था। शादी और फैमिली स्ट्रक्चर समाज को सही दिशा में ले जाती है। हां जीवन कुछ नहीं है, पर समझौते और जीना तो है। वरना इंसान और जानवरों में क्या अंतर होगा।

विज्ञापन
Dhanush Aishwarya Split: Ram Gopal Varma made controversial tweet regarding divorce said Only divorces should be celebrated with sangeet
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram

गौरतलब है कि  साउथ एक्टर धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर अपने तलाक की जानकारी साझा की।  दोनों ने अपने नोट में लिखा है, 'दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के तौर पर अलग होने और अपने बेहतर के लिए व्यक्तिगत रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें निजता जरूर दें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed