फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush-Aishwaryaa Split: धनुष-ऐश्वर्या क्यों हुए अलग, किसके पास रहेगी बच्चों की कस्टडी? जानिए सबकुछ

Wed, 19 Jan 2022 11:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 19 Jan 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Dhanush - Aishwaryaa Split: Couple divorce separation reason comes out fans will get a shock
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अब अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि दोनों की शादी 18 नवंबर, 2004 को हुई थी। अभिनेता और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। दोनों के बीच कभी भी तनाव की खबरें सामने नहीं आईं। ऐसे में उनका अचानक अलग होने का फैसला सबको चौंका देने वाला था। 

Dhanush - Aishwaryaa Split: Couple divorce separation reason comes out fans will get a shock
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

इन वजहों से बढ़ने लगी दूरियां
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता धनुष को बैक-टू-बैक फिल्में ऑफर हो रही थीं। जिसके चलते वह शूटिंग में बिजी और अक्सर शहर से बाहर रहने लगे। धनुष काम की वजह से ऐश्वर्या को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इन्हीं चीजों के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। 

Dhanush - Aishwaryaa Split: Couple divorce separation reason comes out fans will get a shock
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अलग होने से पहले किया विचार विमर्श
रिपोर्ट के मुताबिक धनुष ने कई बार अपने रिश्तों को नजरअंदाज कर शूटिंग को प्राथमिकता दी। जिसकी वजह से दोनों के बीच फासले बढ़ते चले गए। उन्होंने तब भी फिल्में साइन की जब ऐश्वर्या और उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। हालांकि रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अलग होने का फैसला लेने से पहले विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और अंत में अलग होने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush - Aishwaryaa Split: Couple divorce separation reason comes out fans will get a shock
धनुष - फोटो : Social Media

किसके पास रहेगी बच्चों की कस्टडी?
धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा। यात्रा की उम्र 16 है और लिंगा अभी 12 साल के हैं। जहां तक बच्चों की कस्टडी का सवाल है तो अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और धनुष दोनों बच्चों का पालन-पोषण साथ मिलकर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed