{"_id":"5d3c52b18ebc3e6ce64e4472","slug":"dhanush-and-aishwarya-rajinikanth-love-story-which-started-with-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफवाहों से शुरू हुई थी धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, इस वजह से रचानी पड़ी जल्दबाजी में शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अफवाहों से शुरू हुई थी धनुष-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, इस वजह से रचानी पड़ी जल्दबाजी में शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेंकटेश प्रभु उर्फ धनुष या यू कहें कि 'रांझणा' का कुंदन। जीहां वही कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार बार अपनी हथेली काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चख लेता है। साउथ सुपरस्टार धनुष का 28 जुलाई को जन्मदिन है। धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं। आज धनुष के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...
2 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : instagram
साधारण सा दिखने वाला यह लड़का पर्सनल लव लाइफ पर फ्रंटफुट पर खेला है। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में धनुष ने बताया था- 'मेरी फिल्म 'काढाल कोंडे का पहला शो था। हम पूरा परिवार फिल्म देखने गये थे। इंटरवल तक, हम एक-दूसरे से गले मिल रहे थे क्योंकि हम जान गए थे कि यह एक हिट होने वाली है। जब फिल्म खत्म हो गई तो सिनेमा मालिक ने हमें रजनीकांत सर की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूसरे से हाय कहा और चले गए।'
3 of 5
Dhanush
धनुष ने बताया था- 'अगले दिन, ऐश्वर्या ने मुझे एक बुके भेजा और कहा, गुड वर्क। टच में बने रहें। मैंने उस बात को बहुत सीरियसली लिया। वह मुझसे दो साल बड़ी हैं और हमारी शादी मिलने के दो साल बाद ही हो गई।' दरअसल धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dhanush
धनुष ने जब ऐश्वर्या से शादी की वह 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की। धनुष हमेशा से ये चाहते थे कि वो 23 साल से पहले शादी कर लें। दोनों की शादी 18 नवंबर को बड़ी ही धूमधाम से रजनीकांत के घर पर हुई थी। शादी पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी। मीडिया में छप रही अफेयर की खबरों से परेशान होकर दोनों के परिवार ने जल्दबाजी में शादी का फैसला किया था।
विज्ञापन
5 of 5
dhanush and Aishwarya
दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं। एक इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने माता-पिता को कंजरवेटिव बताते हुए कहा कि धनुष से उनकी शादी तुरत-फुरत में हुई थी, लेकिन मैं खुश किस्मत हूं और अपनी शादी से खुश हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।