{"_id":"5e5504258ebc3ef3f4509c7c","slug":"dhanush-birthday-know-his-filmy-career-and-marriage-with-aishwarya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanush Birthday: वो एक्टर जिसने 'जोया' के प्यार में काट ली नस, शादी की रजनीकांत की बेटी से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhanush Birthday: वो एक्टर जिसने 'जोया' के प्यार में काट ली नस, शादी की रजनीकांत की बेटी से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 25 Feb 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धनुष
- फोटो : ट्विटर
Link Copied
दक्षिण भारतीय अभिनेता और सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष का आज जन्मदिन है। धनुष आज 37 साल के हो गए हैं। धनुष दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी फैंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। धनुष जल्द ही 'कर्णन' में नजर आने वाले हैं। 'कर्णन' को धनुष के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक माना जा रहा है। आइए धनुष के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी रोचक बातें।
Trending Videos
2 of 5
धनुष
धनुष दक्षिण सिनेमा में तो पॉपुलर हैं ही उन्हें हिंदी सिनेमा के फैंस कुंदन के नाम से भी जानते हैं। जीहां वही 'रांझणा' का कुंदन जो जोया के प्यार में इतना दीवाना था कि बार-बार अपनी हथेली काट लेता था। वही कुंदन जो जोया का नाम जानने के लिए पंद्रह चांटों तक का स्वाद चखा। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धनुष मशहूर निर्देशक कस्तूरी राजा के बेटे हैं। धनुष का असल नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष ने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'थुल्लुवाधो इलामाई' से एक्टिंग करियर शुरू किया। साल 2003 में आई धनुष की फिल्म 'तिरुदा तिरुदी' ब्लॉकबस्टर हिट रही। इसी फिल्म के बाद से धनुष को साउथ सिनेमा में पहचान मिली।
4 of 5
धनुष
शायद आप इस बात का अंदाजा न लगा पाएं कि 37 की उम्र में ही धनुष करीबन 70 करोड़ रुपये की संपति के मालिक हैं। उनका स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है। धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। इतना ही नहीं धनुष लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। अब जब रजनीकांत के दामाद की बात की ही जा रही है तो पहले जान लेते हैं आखिर धनुष उनके दामाद बने कैसे।
विज्ञापन
5 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : Twitter
साधारण सा दिखने वाला यह लड़का पर्सनल लव लाइफ पर फ्रंटफुट पर खेला है। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी।धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का एलान कर दिया। धनुष ने जब ऐश्वर्या से शादी की वह 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की। दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।