'नमाज में वो थी, पर ऐसा लगा कि दुआ हमारी कबूल हो गई', गली के लौंडों का प्यार अक्सर डॉक्टर और इंजिनियर ले जाते हैं.. ये लाइन सुन आप समझ गए होंगे कि हम 'रांझणा' के कुंदन यानी 'धनुष' के बारे में बात कर रहे हैं। वेकेंटेस प्रभु उर्फ धनुष अपनी सरलता और बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही अपने फैंस में मशहूर हैं। उन्होंने अपनी सिंपल अदाओं से न सिर्फ दक्षिण भारत की फिल्मों में अपना जादू बिखेरा है बल्कि बॉलीवुड में भी धमाल मचाया है। मात्र 19 साल की उम्र से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग शुरू की थी। सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और धांसू एक्टर धनुष 28 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। धुनष की शादी ऐश्वर्या के साथ साल 2004 में हुई। ऐश्वर्या उनसे दो साल बड़ी हैं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ बातें उनके बारे में।
जन्मदिन: 'कुंदन' का किरदार निभाकर धनुष को बॉलीवुड में मिली जगह, अभिनेता के बारे में जानिए कुछ अनसुनी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की कई फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय का जादू चलाने के बाद साल 2013 में आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’में धनुष नजर आए। फिल्म में उन्होंने बनारस के रहने वाले 'कुंदन' का किरदार निभाया। दक्षिण भाषी क्षेत्र के होने के बावजूद धनुष की एक्टिंग देख सभी उन्हें बनारस का ही समझ बैठे।
धनुष की दूसरी हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ शमिताभ थी। फिल्म में धनुष का किरदार बोल नहीं सकता था ऐसे में अमिताभ बच्चन उनकी आवाज बनते हैं। फिल्म में धनुष की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अभिनय के अलावा धनुष संगीत के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और वह तमिल गाने लिखते व गाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले धनुष होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते थे वह एक शेफ बनना चाहते थे, लेकिन उनके भाई ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलावरी डी गाने को धनुष ने सिर्फ छ: मिनट में लिखा था। कोलावरी डी को यूट्यूब गोल्डन अवॉर्ड भी मिल चुका है। ये अवॉर्ड विश्व में सबसे ज्यादा वायरल हुई वीडियोज के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही धनुष एक अच्छे डांसर भी हैं।
धनुष ने 18 नवंबर साल 2004 में रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। इन दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम लिंगा और यात्रा राजा है। धनुष जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।