{"_id":"5e6dce768ebc3ea7e80af89a","slug":"dharma-production-starts-student-of-the-year-3-shooting-preparation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मा प्रोडक्शंस ने शुरू की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' की तैयारी, इस स्टार किड का नाम रेस में सबसे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मा प्रोडक्शंस ने शुरू की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' की तैयारी, इस स्टार किड का नाम रेस में सबसे आगे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
student of the year 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' भले सुपर फ्लॉप रही हो लेकिन कैंपस की कहानी के इस विचार में अभी काफी जान बाकी है। इस सीरीज की पहली फिल्म ने हिंदी सिनेमा को सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सुपर सितारे दिए। सीरीज की दूसरी फिल्म की दोनों हीरोइनों तारा सुतारिया और अनन्या पांडे का करियर भी चल निकला है। इसी के चलते अब इसकी तीसरी किस्त को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस में गहमागहमी शुरू हो गई है।
2 of 4
alaya
- फोटो : social media
बताया जाता है कि निर्माता करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की तीसरी किस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी तीसरी पार्ट एक वेब सीरीज के तौर पर लोगों के सामने परोसी जाएगी। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक 'गुड न्यूज' के निर्देशक रह चुके राज मेहता को इस प्रोजेक्ट के क्रिएटिव हेड के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए धर्मा प्रोडक्शंस ने पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला को लेने का मन बना लिया है। दूसरे कलाकारों की खोज भी जारी है।
3 of 4
karan johar
- फोटो : Social Media
बीते दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बिग बॉस 13 के रनर अप आसिम रियाज को लेकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' का निर्माण करण जौहर कर सकते हैं। लेकिन करण जौहर ने सोशल मीडिया ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि इस फिल्म पर अभी किसी भी तरह का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Karan Johar
- फोटो : social media
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' ने दस्तक दी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने इसके जरिए डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।