Chhaava: 'छावा' से पहले बड़े पर्दे पर दिखेगी संभाजी महाराज की ये कहानी, विक्की कौशल की फिल्म को होगा नुकसान?
संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही संभाजी महाराज पर आधारित एक और फिल्म 'धर्म रक्षक महावीर संभाजी महाराज' फिल्म की रिलीज को लेकर घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म 'छावा' से पहले 22 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
बॉलीवुड की बिग बजट फिल्म 'छावा' भी संभाजी महाराज पर ही आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 दिसंबर को रिलीज होगी। 'धर्म रक्षक महावीर छत्रपती संभाजी महाराज' फिल्म की रिलीज का असर छावा पर पड़ सकता है क्योंकि फिल्म की कहानी एक ही थीम पर आधारित है।
संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ये फिल्म मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में है। फिल्म का ट्रेलर प्रशंसक पसंद कर रहे हैं। फिल्म कम बजट पर बनी है, लेकिन इसका असर छावा के बिजनेस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। ट्रेलर में संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और वीरता की कहानी को दिखाया गया है।
फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह, अमृता खानविलकर, किशोरी शहाणे, भगवती चिरमुले, मल्हार मोहिते पाटिल, संजय खापरे, पल्लवी वैद्य, कमलेश बिस्वत, अविनाश शर्मा, प्रदीप रावत, प्रदीप काबरा, राज जुत्शी मुख्य भूमिका में हैं। टेलीकॉम पहाड़ा के सभी कलाकारों ने भूमिका के साथ बेहतरीन न्याय किया।
'लव एंड वॉर' की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल को सैन्य अधिकारियों के रूप में देखा जाएगा, और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने व्यक्तिगत रूप से अभिनेताओं से वास्तविक सैनिकों की तरह दिखने के लिए अपने शारीरिक परिवर्तनों पर काम करने का अनुरोध किया है।
