{"_id":"67337536c702efb46b0316ee","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-12-ajay-devgn-rohit-shetty-film-total-earnings-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection Day 12: फ्लॉप होने की तरफ बढ़ रही सिंघम अगेन, अपनी इन फिल्मों से अजय अब भी पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection Day 12: फ्लॉप होने की तरफ बढ़ रही सिंघम अगेन, अपनी इन फिल्मों से अजय अब भी पीछे
अजय देवगन के लिए यह साल अच्छा नहीं गुजरा है। शैतान के बाद 2024 में उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। पहले मैदान, उसके बाद और में कहां दम था और अब सिंघम अगेन ने भी टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई नहीं की है। आइए जानते हैं कि 12 दिनों में उनकी इस नई फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बजट बना विलेन
सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ रुपये के आस-पास का है। यही इस फिल्म के हिट होने के बीच सबसे बड़ी बाधा भी है। जमकर प्रचार के बाद भी यह फिल्म पहले दिन जवान और पठान की तरह शुरुआत नहीं कर सकी। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट नजर आने लगी और फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा भी बढ़ता चला गया।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में नहीं हुई धांसू कमाई
बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई काफी साधारण रही। शुक्रवार को इस फिल्म ने 43.5 करोड़, शनिवार को 42.5 करोड़, रविवार को 35.75 करोड़, सोमवार को 18 करोड़, मंगलवार को 14 करोड़, बुधवार को छह करोड़ और आठ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म पहले सात दिन में 173 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी बुरा हाल
इस फिल्म का दूसरे हफ्ते में भी बुरा हाल है। आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़, नौवें दिन 12.25 करोड़, 10वें दिन 13.5 करोड़ और 11वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 213.33 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : साभार-@sacnilk
अपनी इन फिल्मों से अब भी पीछे हैं अजय
सिंघम फ्रेंचाइजी होने के बावजूद इस फिल्म की कमाई की रफ्तार पहले हफ्ते से ही धीमी हो गई थी। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अजय देवगन की फिल्मों की सूची में सिंघम अगेन तीसरे पायदान पर है। यह अब भी तान्हा जी द अनसंग वॉरियर (279.55 करोड़) और दृश्यम 2 (240.54 करोड़) से काफी ज्यादा पीछे है।
Himansh Kohli: 'यारियां' के अभिनेता हिमांश कोहली ने की शादी, दिल्ली के मंदिर में लिए सात फेरे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।