{"_id":"673371582a5279c8e0093331","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-12-kartik-aaryan-anees-bazmee-film-total-earnings-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 12: जमकर नोट छाप रही भूल भुलैया 3, अब इस हॉरर कॉमेडी को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 12: जमकर नोट छाप रही भूल भुलैया 3, अब इस हॉरर कॉमेडी को छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:48 PM IST
सार
भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं कि 12 दिनों में फिल्म ने कितने करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म में कार्तिक की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि 12 दिनों में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
भूल भुलैया 3 ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कार्तिक की 200 करोड़ी क्लब में एंट्री
कार्तिक आर्यन के लिए भूल भुलैया फ्रेंचाइजी काफी ज्यादा लकी साबित हुई। इसकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। वहीं, इसके तीसरे भाग ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। दूसरे सोमवार को पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह फिल्म कार्तिक के करियर की पहली 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले हफ्ते में ही फिल्म ने वसूला बजट
यह दिवाली कार्तिक के लिए खुशियों भरी रही है। भूल भुलैया 3 उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। सात दिन में भूल भुलैया 3 ने टिकट खिड़की पर 158.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म का पूरा बजट वसूल लिया था। इस फिल्म की लागत 150 करोड़ के आस-पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी कर रही शानदार कारोबार
भूल भुलैया 3 दूसरे हफ्ते में भी शानदार कारोबार कर रही है। आठवें दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। नौवें दिन फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 16 करोड़ और 11वें दिन पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 96 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 206.96 करोड़ हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।