फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dharmendra Top 10 Films: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर जानिए उनके करियर की टॉप 10 फिल्में, इन ओटीटी पर देख सकते हैं

Fri, 08 Dec 2023 10:22 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 08 Dec 2023 10:22 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra birthday his Top 10 Films Chupke Chupke Sholay Satyakam Johnny Gaddaar Phool Aur Patthar Anupama
धर्मेंद्र की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और हीमैन धर्मेंद्र अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने पिछले पांच दशक में करीब 300 फिल्मों में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरा' से की। तब से लेकर आज तक वह अभिनय में सक्रिय हैं। इसी साल उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई है। आइए जानते हैं आईएमडीबी के मुताबिक, धर्मेंद्र के करियर की सर्वश्रेष्ठ 10 फिल्मों के बारे में और जानते हैं कि इस फिल्मों को कहां पर देख सकते हैं.. 

Dharmendra birthday his Top 10 Films Chupke Chupke Sholay Satyakam Johnny Gaddaar Phool Aur Patthar Anupama
चुपके चुपके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चुपके चुपके (आईएमडीबी रेटिंग: 8.4)
फिल्म चुपके चुपके एक क्लासिक कॉमेडी फिल्म है। हृषिकेश मुखर्जी  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र ने प्रोफेसर परिमल त्रिपाठी और प्यारे मोहन इलाहाबादी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के हास्य अभिनय के लिए बहुत याद की जाती है।  11 अप्रैल 1975 को रिलीज हुई यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। धर्मेंद्र की बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग के लिए यह फिल्म जानी जाती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के अलावा शर्मिला टैगोर, जया बच्चन, ओम प्रकाश की मुख्य भूमिकाएं थी। 

Dharmendra birthday his Top 10 Films Chupke Chupke Sholay Satyakam Johnny Gaddaar Phool Aur Patthar Anupama
शोले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शोले (आईएमडीबी रेटिंग: 8.2)
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म शोले में धर्मेंद्र ने वीरू की भूमिका निभाई। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में जय और वीरू की यादगार भूमिका रही है जो ठाकुर बलदेव सिंह के लिए काम करते हैं और रामपुर को गब्बर सिंह के आतंक से मुक्ति दिलाते हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस समय की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra birthday his Top 10 Films Chupke Chupke Sholay Satyakam Johnny Gaddaar Phool Aur Patthar Anupama
सत्यकाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सत्यकाम (आईएमडीबी रेटिंग: 8.1)
फिल्म 'सत्यकाम' सामाजिक मूल्यों और व्यक्तिगत अखंडता की खोज करने वाली फिल्म है। हृषिकेश मुखर्जी  के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र ने सत्यप्रिय आचार्य की भूमिका निभाई थी। धर्मेंद्र द्वारा निभाया गया यह किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक माना जाता है। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर और अशोक कुमार की मुख्य भूमिकाएं थी। सिनेमाघरों में यह फिल्म 4 अप्रैल 1969 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Dharmendra birthday his Top 10 Films Chupke Chupke Sholay Satyakam Johnny Gaddaar Phool Aur Patthar Anupama
जॉनी गद्दार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉनी गद्दार (आईएमडीबी रेटिंग: 7.9)
निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'जॉनी गद्दार' आज भी उतनी ही ताजा है, जितनी एक दशक पहले आई थी। बेहतरीन तरीके से लिखी गई यह क्राइम थ्रिलर लालच और विश्वासघात की कहानी है। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने  गैंग लीडर शेषाद्रि 'सेशु' की भूमिका निभाई थी। नील नितिन मुकेश ने इस फिल्म के जरिए बतौर नायक अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में धर्मेंद्र और नील नितिन मुकेश के अलावा रिमी सेन, विनय पाठक और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म 28 सितम्बर 2007 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed