बॉलीवुड में 'हीमैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। उनकी फिल्में एक से बढ़कर एक रही हैं और उनके फैंस आज भी उनपर प्यार लुटाते हैं। धर्मेंद्र भी अपने फैंस का खास ख्याल रखते हैं और आएदिन सोशल मीडिया पर उनके लिए तस्वीरें और वीडिया साझा करते रहते हैं। कभी धर्मेंद्र फैंस की फरमाइश पर गाना गाते हुए कोई वीडियो शेयर करते हैं तो कभी अपने फॉर्महाउस की तस्वीरें पोस्ट करते हैं। अभिनेता के फैंस उनकी पोस्ट पर खूब प्यार बरसाते हैं और कमेंट्स करके अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र 85 साल के हैं लेकिन उन्होंने कई बार ये साबित किया है कि उम्र महज एक नंबर है और आप किसी भी उम्र में कुछ भी कर सकते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एरोबिक्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
शानदार: स्वीमिंग पूल में वॉटर एरोबिक्स करते हुए धर्मेंद्र ने फिर शेयर किया वीडियो, बोले- मजा आ गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, आज इंटरनेशनल योगा डे पर जोश आ गया। मैंने शाम में वाटर एरोबिक्स करना शुरू किया। पानी की धारा के खिलाफ अपने एरोबिक्स को करने में मजा आता है। उम्मीद करता हूं आपको यह पसंद आएगा।'
Friends, Today on this international yoga day ... josh aa gaya....I have started my water aerobics in the evening too 🙏 it is a fun to do your aerobics against the current of water 🙏 Hope you will like it 👍 pic.twitter.com/zyLJULQc8O
सिर्फ यही नहीं धर्मेंद्र ने अपनी वीडियो पर कमेंट कर रहे फैंस को जवाब भी दिया। एक फैन ने जामुन की टोकरी की फोटो शेयर कर लिखा कि गुरुदेव आपके लिए। तो जवाब में धर्मेंद्र ने लिखा, 'कपिल थैंक्स। लव यू। बड़ी-बड़ी रस भरी जामुन देखकर मुंह में पानी आ गया। लड़कपन में चोरी-चोरी सरहंद नहर के किनारे खाने जाया करते थे। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। हार्ड वर्किंग और नेक दिल इंसान। नजर न लगे।'
अन्य एक यूजर ने धान रोपाई की फोटो शेयर की। इसका जवाब देते हुए धर्मेंद्र भावुक हो गए। उन्होंने लिखा, 'चहल, जी चाहता है होके लट-पट मिटटी में, मैं खेतों-खेतों भागूं, नाचूं, गाऊं और फिर रोटी ले के मां आ जाए और मैं खुशी में पूरा चबा खा जाऊं। लव यू जीते रहो।'
बता दें, धर्मेंद्र ने कुछ दिनों पहले ही वाटर एरोबिक्स करना शुरू किया है। उन्होंने सात जून को स्विमिंग पूल से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'साथियों भगवान के आशीर्वाद और आप की दुआओं से मैंने योग और हल्के व्यायाम के साथ वाटर एरोबिक्स भी शुरू किया है। सेहत उसका सबसे बड़ा आशीर्वाद है। खुश रहो, स्वस्थ रहो और स्ट्रॉन्ग रहो।' इसके पहले धर्मेंद्र ने गाना गाते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में बैकग्राउंड में गाना चल रहा था 'अभी न जाओ छोड़कर'। इसी गाने को धर्मेंद्र गा रहे थे।
My favorite song 🎶. Friends, love you all for your loving response to my previous post . pic.twitter.com/7gppPhRSsc